होम / बिजनेस / 30 सेकेंड में लोन के लिए फ्लिपकार्ट ने इस प्राइवेट बैंक के साथ मिलाया हाथ

30 सेकेंड में लोन के लिए फ्लिपकार्ट ने इस प्राइवेट बैंक के साथ मिलाया हाथ

फ्लिपकार्ट ने अपने 450 मिलियन ग्राहकों को पर्सनल लोन की सुविधा देने के लिए एक्सिस बैंक के साथ हाथ मिलाया है. ई-कॉमर्स कंपनी की योजना है कि वो आने वाले दिनों में सिर्फ 30 सेकेंड पर लोन अप्रूव कर देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के तेजी से ग्रोथ करते बाजार में अब ई-कॉमर्स कंपनियां अब अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन भी ऑफर करने जा रही हैं.  इस कड़ी में वो अपने ग्राहकों को सिर्फ पर्सनल लोन ही मुहैया नहीं करा रहे हैं बल्कि उन्‍हें 36 महीने तक का समय भी ऑफर कर रहे हैं. इस कड़ी में फ्लिपकार्ट  ने देश के बड़े प्राइवेट एक्सिस बैंक के साथ हाथ मिलाया है. फ्लिपकार्ट  डिजिटल लोन भी मुहैया कराएगा. फ्लिपकार्ट इस लोन सेवा को अपने 450 मिलियन ग्राहकों को ऑफर करने जा रहा है. इसमें ग्राहकों को 5 लाख रुपये तक का लोन मिल पाएगा. इसे चुकाने के लिए उन्‍हें 6 से 36 महीने तक का समय भी दिया जाएगा. 

ग्राहको को मिलेगी और सुविधा 
इस सेवा के शुरू होने के बाद ग्राहकों को और सेवा मिल पाएगी और वो अपनी शॉपिंग के लिए पैसों को लेकर बेफिक्र हो पाएंगे. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि पर्सनल लोन सुविधा ग्राहकों को क्रय शक्ति बढ़ाने और उनकी पहुंच और सामर्थ्य में सुधार के साथ उनकी जरूरत को पूरा करने के काम आएगी. फ्लिपकार्ट इससे पहले भी कई योजनाओं को चला रहा है. इनमें बाद में भुगतान, प्रोडक्‍ट फाइनेंसिंग,  सेलर फाइनेसिंग, क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन में विस्तार शामिल है. फ्लिपकार्ट में फिनटेक और पेमेंट्स ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज अनेजा ने कहा कि हमने देश के नामी  बैंकों के साथ हाथ मिलाकर पेमेंट के कई विकल्‍प देने में हम कामयाब रहे हैं. इन विकल्‍पों में अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें (बीएनपीएल) शामिल है. इसके साथ ही समान मासिक किस्तें (ईएमआई), और को-ब्रैंडेड क्रेडिट कार्ड सहित कई अन्‍य सुविधाएं शामिल हैं. उन्‍होंने कहा कि अब हमें एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी में एक पर्सनल लोन सेवा शुरू करते हुए खुशी हो रही है.

लोन मुहैया कराने के पीछे क्‍या है मकसद 
फ्लिपकार्ट का इस लोन सेवा को मुहैया कराने का मकसद ग्राहक को ज्‍यादा लिक्विडिटी मुहैया कराना है, जिससे वो ज्‍यादा से ज्‍यादा सामान खरीद सके. कंपनी का मानना है कि इस तरह के फाइनेंसियल समाधान ग्राहक की खरीद क्षमता को बढ़ाती है. कंपनी का ये भी मानना है कि वो चाहती है कि ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार पूरी तरह से बदल जाए. इस लॉन्च पर बोलते हुए, एक्सिस बैंक के अध्यक्ष और प्रमुख - डिजिटल बिजनेस एंड ट्रांसफॉर्मेशन, समीर शेट्टी ने कहा, एक्सिस बैंक बेहतरीन वित्तीय समाधान प्रदान करने के साथ-साथ हम अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उनका ये भी कहना है कि वो लगातार इनोवेशन के माध्‍यम से पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने का काम करते रहेंगे. वो भारत में ऐसी क्रेडिट पेशकश करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे ग्राहक को सबसे अधिक लाभ हो. इससे ग्राहकों की जरूरतें पूरी ही सके. 

क्‍या वास्‍तव में 30 सेकेंड में मिल जाएगा लोन?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैंक की ओर से कहा गया है कि ग्राहक उम्मीद कर सकते हैं कि उनके लोन प्रोसेस को मात्र 30 सेकेंड में पूरा कर लिया जाएगा. अपना लोन प्रोसेस शुरू करने के लिए, उन्हें पैन (स्थायी खाता संख्या), जन्म तिथि और अपने काम की डिटेल सहित कई बुनियादी जानकारियां देनी होंगी. एक बार ये जानकारी देने के बाद एक्सिस बैंक उनकी लोन लिमिट को मंजूरी दे देगा. ग्राहक अपनी आरामदायक मासिक रिपेमेंट क्षमता को ध्यान में रखते हुए अपने पसंदीदा लोन अमाउंट और रिपेमेंट विधि का चयन कर सकते हैं. फ्लिपकार्ट लोन प्रोसेस को अंतिम रूप देने से पहले ग्राहक के सामने लोन की पूरी जानकारी और किस्‍तों की जानकारी का ब्‍यौरा पेश करेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

18 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

15 hours ago