होम / बिजनेस / मुनाफे के साथ करना चाहते हैं नए साल की शुरुआत? इन शेयरों पर लगाएं दांव

मुनाफे के साथ करना चाहते हैं नए साल की शुरुआत? इन शेयरों पर लगाएं दांव

स्टॉक मार्केट के लिए नया साल आज से शुरू हो रहा है. उम्मीद है कि बाजार की शुरुआत तेजी के साथ होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर मार्केट में नए साल यानी 2023 की आज पहली ट्रेडिंग होगी. पिछले हफ्ते या कहें कि पिछले साल जब बाजार बंद हुआ था, तो उसमें तेजी का रुख था. 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 1.66 फीसदी ऊपर चढ़ा था और निफ्टी में भी तेजी आई थी. इस साल बाजार की चाल कैसी रहेगी, ये कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगा. इसमें विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) का रुख सबसे अहम है. विदेशी निवेशकों ने दिसंबर-2022 में इंडियन स्टॉक मार्केट में 11,119 करोड़ रुपए का निवेश किया था. हालांकि, कोरोना का खतरा बढ़ने के चलते इस ट्रेंड में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है.

विदेशी निवेशकों का रुख
अक्सर देखा गया है कि विदेशी निवेशक जब भारतीय बाजार में निवेश करते हैं, तो मार्केट में तेजी का रुख रहता है, लेकिन जैसे ही वो पैसा खींचते हैं, बाजार नीचे आ जाता है. ऐसे में यदि कोरोना से हालत बिगड़ते हैं और अमेरिका के लिए आर्थिक मोर्चे पर कोई नई परेशानी आती है, तो विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में ज्यादा निवेश से बच सकते हैं. इस स्थिति में बाजार में नरमी देखने को मिल सकती है. हालांकि, फिलहाल, इस बारे में ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी.

इनमें मजबूती के संकेत
अब बात करते हैं, उन शेयरों के बारे में जिनमें आज मजबूती देखने को मिल सकती है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. इसमें Hindalco, Subex और Gujarat Pipavav शामिल हैं. हिंडाल्को का शेयर फिलहाल 473.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले कारोबारी दिन यह बढ़त के साथ बंद हुआ था और बीते 5 दिनों में इसने 8.80% का रिटर्न दिया है. ये शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 636 रुपए से नीचे चल रहा है. 

बढ़त के साथ हुआ था बंद
Subex पिछले कारोबारी दिन 1.50% की बढ़त के साथ 33.90 रुपए पर बंद हुआ था और आज भी इसमें तेजी के संकेत हैं. इस सस्ते शेयर ने बीते 5 दिनों में 5.77% और छह महीनों में 38.37% रिटर्न दिया है. बता दें कि Subex एक टेलीकॉम कंपनी है, जिसकी स्थापना 1992 में हुई थी. इसके फाउंडर Alex PJ और Subash Menon हैं. यदि आप कम कीमत के शेयर में निवेश करना चाहते हैं, तो Subex एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

इन पर भी रखें नजर
Gujarat Pipavav Port Ltd ने पिछले कारोबारी दिन 8.23% का शानदार रिटर्न दिया था. यह तेजी से अपने 52-वीक के हाई लेवल 109.40 रुपए की तरफ बढ़ रहा है. 101.25 रुपए पर ट्रेड कर रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 12.81% और 6 महीनों में 32.87% ऊपर चढ़ा है. इसी तरह, GMR Airports Infrastructure Ltd के शेयर भी आज मजबूती दर्शा सकते हैं. फिलहाल, इसका बाजार मूल्य 39.90 रुपए है. बीते पांच दिनों से इसमें तेजी का रुख बना हुआ है, जो आज भी कायम रह सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

1 hour ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

2 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

16 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

17 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

2 hours ago

सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन, मांगों पर सकारात्मक रुख का भरोसा

गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया.

1 hour ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

1 hour ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

18 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

13 hours ago