✕

होम / बिजनेस / फिनटेक स्टार्टअप OmniCard ने इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स से जुटाए 3 मिलियन डॉलर 

फिनटेक स्टार्टअप OmniCard ने इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स से जुटाए 3 मिलियन डॉलर 

2021 में लॉन्च किए गए, OmniCard (ओमनीकार्ड) की पेशकश में SaaS प्लेटफॉर्म, Mobile App और UPI  सक्षम कॉर्पोरेट कार्ड शामिल हैं, जो व्यवसायों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिजनेस स्पेंड मैनेजमेंट की दुनिया के एक बेहतरीन खिलाड़ी OmniCard (ओमनीकार्ड) ने अंकुरित कैपिटल (Ankurit Capitals), वीएलएस फाइनेंस (VLS Finance) और टाइसिस इंडिया (Taisys India) के नेतृत्व वाले इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स से 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग हासिल की है. यह पूंजी निवेश ओमनीकार्ड के टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाएगा और इसकी बाजार उपस्थिति का विस्तार करेगा. 

प्रगति की राह पर OmniCard
ओमनीकार्ड (OmniCard) आर्थिक प्रगति की राह पर है, इसकी पिछली दो तिमाहियां पहले से ही सकारात्मक हैं. वहीं अगले साल तक इसके तीन गुना विस्तार का लक्ष्य है. 

ओमनीकार्ड के एमडी और को-फाउंडर ने कहा
ओमनीकार्ड के एमडी और को-फाउंडर अभिषेक सक्सेना कहते हैं कि हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि आजकल के व्यवसाय एक विश्वसनीय वित्तीय प्रबंधन भागीदार (financial management partner) की तलाश कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 तक 10,000 से अधिक उद्यमों को तत्काल, मापने योग्य लागत बचत ( measurable cost savings) प्रदान करना है, जिससे अगली पेमेंट्स रेवल्यूशन को आगे बढ़ाने के लिए बाजार के रुझान का लाभ उठाया जा सके.

2 मिलियन से अधिक यूजर्स 
2021 में लॉन्च किया गया, ओमनीकार्ड की व्यापक पेशकश, जिसमें SaaS प्लेटफॉर्म, मोबाइल ऐप और UPI-सक्षम कॉर्पोरेट कार्ड शामिल हैं, व्यवसायों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करती है. प्रीपेड भुगतान उपकरण ( Prepaid Payment Instruments -PPI) के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लाइसेंस प्राप्त 2 मिलियन से अधिक यूजर्स वाले ओमनीकार्ड, डायरेक्ट कस्टमर ओनरशिप और एक ट्रस्टिड सेटअप सुनिश्चित करता है.

इसे भी पढ़ें-किसानों का कर्ज होगा माफ, ये राज्य सरकार बैंकों को देने जा रही 7 हजार करोड़ रुपये


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

31 minutes ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

42 minutes ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

53 minutes ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

1 hour ago

लगातार पांचवें साल RECMA की रैंकिंग में पहले स्थान पर रही Havas Media, नए कारोबार में भी बनाई बढ़त

कंपनी के मुताबिक, यह उपलब्धि भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मीडिया कारोबार तैयार करने पर उसके लगातार फोकस को दर्शाती है.

1 hour ago


बड़ी खबरें

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

1 hour ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

31 minutes ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

42 minutes ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

53 minutes ago

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

6 hours ago