होम / बिजनेस / वित्त मंत्री ने क्यों दी Financial Influencers से बचने की सलाह?

वित्त मंत्री ने क्यों दी Financial Influencers से बचने की सलाह?

वित्त मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कह है कि ऐसे ही किसी भी सलाह पर अमल न करें. जांच-पड़ताल के बाद ही कोई फैसला लें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स की सलाह पर अमल से पहले सौ बार सोचें. उन्होंने कहा कि देश में Panzi यानी धोखाधड़ी करने वाले ऐप्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है. कई बार फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स के झांसे में आकर लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं. लिहाजा, फाइनेंशियल सलाह पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए. 

रणनीति बना रही सरकार
निर्मला सीतारमण ने बताया है कि मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले ऐप्स पर लगाम लगाने के लिए काम कर रही है. हम लोगों को फाइनेंशियल फ्रॉड से बचाने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं. वित्त मंत्री ने आगे कहा कि यदि तीन या चार लोग हमें ठीक सलाह देते हैं, तो 10 में 7 ऐसे लोग हैं, जो बेतुकी सलाह दे रहे हैं. और कई बार ऐसी सलाह पर अमल करके लोग नुकसान करा बैठते हैं. 

कौन हैं फाइनेंशियल इन्फुलएंसर्स?
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक इवेंट के दौरान सीतारमण ने फाइनेंशियल इन्फुलएंसर्स का जिक्र करते हुए कहा कि यदि आपको कोई सलाह दे रहा है तो उसे दो बार चेक करें. किसी की सलाह पर बिना किसी जांच-परख के फैसला लेना वित्तीय जोखिम को न्यौता देना है. बता दें कि फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर ऐसे लोग हैं जो लोगों को पैसे कमाने के टिप्स बताते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर के अलावा ब्लॉग और वेबसाइट के जरिए ये लोगों को सलाह देते हैं. आजकल ऐसे इन्फ्लुएंसर्स की बाढ़ आ गई है. सेबी को भी इस संबंध में कई शिकायतें मिल चुकी हैं.

सेबी भी कर चुका है कार्रवाई
वित्त मंत्री ने लोगों को अपील की है कि ऐसे ही किसी भी सलाह पर अमल न करें. जांच पड़ताल के बाद ही किसी फैसले पर पहुंचें, ताकि अपनी मेहनत की कमाई से हाथ न धोना पड़े.गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर स्टॉक मार्केट से जुड़ी सलाह आजकल आम हो गई है. इस संबंध में सेबी की तरफ से कई बार कार्रवाई भी की चुकी है. इसके साथ ही सेबी ने कुछ नए नियम भी बनाए हैं.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

1 day ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

1 day ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

1 day ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

1 day ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

1 day ago


बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

4 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

1 hour ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

3 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

3 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

5 hours ago