होम / बिजनेस / वित्त मंत्री ने RBI से एक खास लिस्ट तैयार करने को कहा, जानें क्या है वो?

वित्त मंत्री ने RBI से एक खास लिस्ट तैयार करने को कहा, जानें क्या है वो?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि RBI सभी कानूनी रूप से वैध ऐप्स की एक लिस्ट तैयार करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सरकार डिजिटल लोन के फर्जीवाड़े पर पूरी तरह से लगाम लगाना चाहती है. इसलिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से सभी कानूनी लोन ऐप्स की एक 'व्हाइट लिस्ट' तैयार करने को कहा है, ताकि लोगों को पता चल सके कि कौन से ऐप वैध हैं और कौन से अवैध. इस संबंध में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय यह सुनिश्चित करेगा कि केवल ये 'व्हाइट लिस्ट' ऐप ही ऐप स्टोर पर होस्ट किए जाएं.

कई ऐप्स नहीं हैं पंजीकृत 
एक बैठक में अवैध लोन ऐप से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान, डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच ऐसे ऐप के संचालन की जांच के लिए कई उपाय अमल में लाने का निर्णय लिया गया. बता दें कि यह बात पहले ही सामने आ चुकी है कि देश में संचालित कई डिजिटल लोन ऐप रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत नहीं हैं. वहीं, डिजिटल लैंडिंग ऐप के कुछ ऑपरेटरों के उत्पीड़न की वजह से लोनधारकों की कथित आत्महत्या के मामले भी सामने आने लगे हैं. यही वजह है कि ऐसे गैरकानूनी ऐप के खिलाफ वित्तमंत्रालय ने मोर्चा संभाला है.

ऐसे खातों की होगी निगरानी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि RBI सभी कानूनी रूप से वैध ऐप्स की एक लिस्ट तैयार करेगा और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय यह सुनिश्चित करेगा कि केवल इन्हीं ऐप्स को ऐप स्टोर पर होस्ट किया जाए. इसके साथ ही बैठक में इस पर भी चर्चा की गई है कि भारतीय रिजर्व बैंक उन खातों की निगरानी करेगा, जिनका उपयोग धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के लिए किया जा सकता है. इसके साथ ही आरबीआई निष्क्रिय NBFCs की समीक्षा का फैसला भी ले सकता है.

डमी कंपनियों की होगी पहचान
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि RBI यह भी सुनिश्चित करेगा कि भुगतान एग्रीगेटर्स का पंजीकरण एक समय सीमा के भीतर पूरा हो जाए और उसके बाद किसी भी अपंजीकृत भुगतान एग्रीगेटर को इस क्षेत्र में काम करने की अनुमति ना हो. वहीं, आरबीआई की ओर से कहा गया है है कि ऐसे लोन ऐप्स के प्रसार को रोकने के उपायों के तहत कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय डमी कंपनियों की पहचान करेगा और उनका पंजीकरण रद्द करेगा. इसके साथ ही इन ऐप्स के बारे में ग्राहकों, बैंक कर्मचारियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य हितधारकों के बीच साइबर जागरुकता बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

13 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

5 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

5 hours ago

बड़ी खबरें