होम / बिजनेस / U Kitchen की लॉन्च के साथ फूड सेक्टर में उतरी Ferns N Petals

U Kitchen की लॉन्च के साथ फूड सेक्टर में उतरी Ferns N Petals

Ferns N Petals ने अपने दायरे में विस्तार करते हुए फूड एंड बेवरेज सेक्टर में प्रवेश कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फर्न्स एन पेटल्स (Ferns N Petals) ने 'द यू किचन' (लग्जरी कैटरिंग) की शुरुआत के साथ फूड एंड बेवरेज सेक्टर में प्रवेश कर लिया है. Ferns N Petals एक ऑनलाइन गिफ्ट स्टोर है, जहां केक से लेकर फ्लावर और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आदि उपलब्ध हैं. कंपनी पिछले काफी समय से अपना दायरा बढ़ाने पर केंद्रित है और 'द यू किचन' की लॉन्चिंग इसी का हिस्सा है.   

महज केटरिंग सर्विस नहीं
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि यू किचन महज एक केटरिंग सर्विस ही नहीं है, बल्कि यह बढ़िया व्यंजनों के शौकीनों के लिए तैयार किया गया एक अनुभव है. भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति के साथ, U Kitchen वर्तमान में दिल्ली/एनसीआर में स्थित है. यू किचन द्वारा पेश किया जाने वाला कलिनरी पैलेट एक ग्लोबल ओडिसी है, जिसमें यूरोपीय, एशियाई, कोरियाई और जापानी, कॉन्टिनेंटल, फ्रेंच, भारत के स्ट्रीट फूड और विभिन्न भारतीय क्षेत्रीय व्यंजन शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें - Noise को मिला Bose का साथ, अब ऐसे आएंगे इस स्मार्ट वियरेबल्स ब्रैंड के 'अच्छे दिन'

हर व्यंजन एक सेलिब्रेशन
फर्न्स एन पेटल्स के संस्थापक और एमडी विकास गुटगुटिया (Vikaas Gutgutia) ने कहा, द यू किचन की शुरुआत के साथ, हम अपने ग्राहकों तक बहुत कुछ नया और स्वादिष्ट लेकर पहुंच रहे हैं. यू किचन में तैयार किया गया प्रत्येक व्यंजन एक सेलिब्रेशन, जो हमारे ग्राहकों के लिए यादगार होगा. U Kitchen दिसंबर 2023 के अंत तक एक साथ 10,000 से अधिक मेहमानों को सेवा देने के लिए पूरी तरह सुसज्जित होकर खानपान परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने अनुभवी होटल व्यवसायी दिनेश्वर चौहान को द यू किचन का ब्रैंड हेड बनाया है. अपनी व्यापक पहुंच के अलावा, यू किचन रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को बढ़ाने के लिए भी तैयार है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

42 minutes ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

3 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

4 hours ago

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

4 hours ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

3 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

11 minutes ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

42 minutes ago

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.