✕

होम / बिजनेस / Favcy ने Kal Ke Krorepati का अधिग्रहण किया, JioHotstar पर दिखेंगी छोटे शहरों की बड़ी कहानियां

Favcy ने Kal Ke Krorepati का अधिग्रहण किया, JioHotstar पर दिखेंगी छोटे शहरों की बड़ी कहानियां

Favcy Venture Builders ने 'Kal Ke Krorepati' शो का अधिग्रहण कर लिया है और अब इसका नया सीजन ‘Chote Sheher Bade Sapne’ JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Favcy Venture Builders (Favcy VB) ने लोकप्रिय बिजनेस शो ‘Kal Ke Krorepati’ का अधिग्रहण कर लिया है. इस अधिग्रहण के साथ ही शो का नया सीज़न "Chote Sheher Bade Sapne" अब JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा, जो छोटे शहरों के संस्थापकों की प्रेरणादायक कहानियों को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाएगा.

Favcy ने एक बयान में कहा कि इस अधिग्रहण के साथ उसे शो के पूरे रचनात्मक और रणनीतिक नियंत्रण की शक्ति मिल गई है. वहीं JioHotstar के साथ साझेदारी के चलते यह शो अब उन दर्शकों तक भी पहुंचेगा जो ऐसे कंटेंट की तलाश में हैं जो सिर्फ तेज़ी से ग्रोथ नहीं बल्कि राजस्व और स्थायित्व को महत्व देते हैं.

छोटे शहर, बड़े सपने

Favcy के अनुसार, नया सीजन 'Kal Ke Krorepati – Chote Sheher Bade Sapne', भारत के सबसे प्रामाणिक और संघर्षशील स्टार्टअप संस्थापकों की कहानियों को उजागर करेगा. हालांकि इस डील की वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

Favcy के संस्थापक और प्रबंध निदेशक प्रणव चतुर्वेदी ने कहा “इस अधिग्रहण के जरिए हमने कंटेंट, कैपिटल और कम्युनिटी को एक साथ जोड़ दिया है. हम सिर्फ शो नहीं बना रहे, बल्कि इसे एक व्यापक फाउंडर प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित कर रहे हैं. JioHotstar के सहयोग से अब हम ध्यान को परिणामों में बदलने की दिशा में काम कर रहे हैं.”

ऑन-स्क्रीन से ऑफ-स्क्रीन तक सपोर्ट 

Favcy ने यह भी घोषणा की कि वह इस शो के माध्यम से मिलने वाली ऑडियंस एंगेजमेंट को आगे बढ़ाकर, अपने 1to10 Accelerator प्रोग्राम के जरिए स्टार्टअप्स को मेंटॉरशिप और फंडिंग मुहैया कराएगा. इससे यह परखा जाएगा कि क्या एक कहानी-आधारित प्रारूप दर्शकों के विश्वास को व्यवसायिक सफलता में बदल सकता है.

शो के निर्माता और Iroller Capital के संस्थापक मिलापसिंह जडेजा ने कहा “Kal Ke Krorepati – Chote Sheher Bade Sapne का राष्ट्रीय स्तर पर स्ट्रीम होना हमारे उस सपने को साकार करता है जो हमने इस शो को बनाते वक्त देखा था. अगला सीजन पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और प्रेरणादायक होगा.”

नए सीजन की तैयारी जारी 

‘Kal Ke Krorepati’, जो अब तक मेट्रो शहरों से इतर स्टार्टअप कहानियों को सामने लाता रहा है, अब JioHotstar के माध्यम से और भी विस्तृत दर्शक वर्ग तक पहुंचेगा. Favcy फिलहाल शो के नए सीज़न की क्रिएटिव प्रोडक्शन में जुटा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

5 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

7 hours ago

बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago