✕

होम / बिजनेस / माइक्रोकैप निवेश में बरतें सतर्कता: सेबी अध्यक्ष ने म्युचुअल फंड कंपनियों को दी चेतावनी

माइक्रोकैप निवेश में बरतें सतर्कता: सेबी अध्यक्ष ने म्युचुअल फंड कंपनियों को दी चेतावनी

सेबी अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने म्युचुअल फंड उद्योग को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि निवेश में विविधता जरूरी है, लेकिन माइक्रोकैप और हाई रिस्क क्षेत्रों में सतर्कता बरतना बेहद आवश्यक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने म्युचुअल फंड कंपनियों को माइक्रोकैप फर्मों में निवेश करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है. पांडेय ने शुक्रवार को एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के 30वें स्थापना दिवस पर यह बात कही.

इस मौके पर तुहिन कांत पाडेंय ने कहा, “हालांकि ब्लू चिप से आगे विविधता लाने की जरूरत है, लेकिन म्युचुअल फंड जैसे खुदरा उत्पादों को माइक्रोकैप या हाई रिस्क डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते समय सतर्क रहना चाहिए.”

निवेश जोखिम ही नहीं, संचालन जोखिम पर भी रखें नजर

सेबी प्रमुख ने म्युचुअल फंड हाउसों को संचालन संबंधी जोखिमों के प्रति भी सतर्क रहने को कहा. उनके अनुसार, यदि इन जोखिमों की अनदेखी की गई तो इससे निवेशकों का भरोसा डगमगा सकता है. उन्होंने कहा कि फंड हाउसों को निवेश के हर फैसले को दस्तावेजी प्रक्रिया के जरिए पारदर्शिता से लागू करना चाहिए.

गौरतलब है कि हाल के महीनों में माइक्रोकैप श्रेणी में कई नई योजनाएं शुरू की गई हैं. माइक्रोकैप कंपनियां वे होती हैं जिनका बाजार पूंजीकरण आमतौर पर ₹1,000 करोड़ से कम होता है.

नवीनतम परामर्श पत्र में सुधारों का सुझाव

पांडेय ने यह भी बताया कि सेबी ने म्युचुअल फंड वर्गीकरण को लेकर एक परामर्श पत्र जारी किया है, जिसमें कुछ श्रेणियों में सीमित निवेश अवसरों पर चिंता जताई गई है और समाधान के सुझाव दिए गए हैं.

रिडम्प्शन फ्रॉड और तकनीकी खामियों पर चेतावनी

सेबी अध्यक्ष ने धोखेबाजों द्वारा किए जा रहे रिडम्प्शन फ्रॉड (धोखाधड़ी से फंड निकालने) की आशंका को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे धोखेबाज तकनीकी रूप से उन्नत हो रहे हैं, हमें भी उतना ही ज्यादा सतर्क होना पड़ेगा. एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) को ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.” उन्होंने तकनीकी खामियों की समय पर पहचान और सुधार पर भी जोर दिया और कहा कि सूचना की गति ही इस लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार है.

डेटा सुरक्षा में लापरवाही नहीं चलेगी

सेबी प्रमुख ने निवेशकों की व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा को म्युचुअल फंड कंपनियों की बड़ी जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कहा, “डेटा की सुरक्षा उतनी ही जरूरी है जितनी कि उनके पैसों की. आउटसोर्सिंग से भले ही काम में दक्षता आती हो, लेकिन जवाबदेही नहीं घटती.”

AMC को अपने विक्रेताओं और थर्ड पार्टी पार्टनर्स के साथ हुए समझौतों में यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि डेटा लीक की कोई संभावना न रहे.

छोटी SIP योजनाओं के प्रचार पर सवाल

पांडेय ने छोटी सिप (SIP) योजनाओं, विशेषकर ₹250 की मिनी SIP पर भी बात की और म्युचुअल फंड उद्योग से पूछा कि क्या पहली बार निवेश करने वालों के लिए इन योजनाओं को अधिक आकर्षक बनाने की जरूरत है. हालांकि, उद्योग के सूत्रों का कहना है कि नियामक के प्रयासों के बावजूद छोटी SIP को लेकर रुझान कमजोर है और इस तरह की SIP की संख्या 1,000 से भी कम है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

14 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago