✕

होम / बिजनेस / आईटी और डिजिटल सेवाओं में बदलाव को समर्थन देने के लिए Recognize ने जुटाए 1.7 अरब डॉलर

आईटी और डिजिटल सेवाओं में बदलाव को समर्थन देने के लिए Recognize ने जुटाए 1.7 अरब डॉलर

पूर्व Cognizant सीईओ फ्रांसिस्को डी’सूजा द्वारा स्थापित न्यूयॉर्क स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म का दूसरा फंड मिड-साइज टेक कंपनियों में करेगा निवेश

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रौद्योगिकी सेवाओं पर केंद्रित प्राइवेट इक्विटी फर्म Recognize ने अपने दूसरे फंड के लिए 1.7 अरब डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है. यह फंड उन कंपनियों में निवेश करेगा जो आईटी और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में एआई, ऑटोमेशन और प्रोपाइरटरी आईपी के माध्यम से बुनियादी बदलाव ला रही हैं.

Recognize की स्थापना Cognizant के पूर्व सीईओ फ्रांसिस्को डी’सूजा, Oracle के पूर्व प्रेसिडेंट चार्ल्स फिलिप्स, और निवेश विशेषज्ञ डेविड वासरमैन ने की थी. यह नया फंड भी मिड-साइज टेक कंपनियों में बहुसंख्यक हिस्सेदारी लेने की रणनीति पर काम करेगा, जिनका एंटरप्राइज वैल्यू 50 मिलियन से 500 मिलियन डॉलर के बीच हो. प्रति निवेश औसतन 100 मिलियन डॉलर खर्च किए जाएंगे, जो पहले फंड की रणनीति के अनुरूप है.

Recognize Fund II को अमेरिका, यूरोप, एशिया और लैटिन अमेरिका के एंडोमेंट्स, पेंशन फंड्स, इंश्योरेंस कंपनियों, फैमिली ऑफिसेज, CIOs और फंड-ऑफ-फंड्स जैसे विविध वैश्विक निवेशकों का समर्थन मिला है. Recognize का पहला फंड 2022 में 1.3 अरब डॉलर के साथ लॉन्च हुआ था, जिससे अब तक 13 कंपनियों में निवेश किया जा चुका है. बीते छह महीनों में फर्म ने चार प्रमुख निवेश किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

SDG कॉरपोरेशन – एक साइबर सुरक्षा समाधान कंपनी
Sprout – डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी
TRANZACT – बीमा क्षेत्र में डिजिटल वितरण पर केंद्रित
एक SaaS आधारित कंपनी (नाम उजागर नहीं किया गया)

Recognize के सह-संस्थापक फ्रांसिस्को डी’सूजा ने कहा, “AI वैश्विक 2 ट्रिलियन डॉलर की आईटी और डिजिटल सेवाओं की मार्केट में एक जबरदस्त बदलाव ला रहा है। हमारा ध्यान अब उन कंपनियों पर है जो श्रम-प्रधान मॉडल से हटकर अपने खुद के तकनीकी समाधान, एआई और ऑटोमेशन पर आधारित मॉडल अपना रही हैं.”

Recognize Fund II के जरिए कंपनी ऐसी मिड-साइज टेक फर्म्स में मेजॉरिटी स्टेक लेकर ग्रोथ कैपिटल देगी, जो आईटी सेवाओं की दुनिया में ट्रांसफॉर्मेशन ला रही हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

15 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.