✕

होम / बिजनेस / गिरते बाजार में भी ये स्टॉक्स दिखा रहे मजबूती, निवेशकों को मिल सकता है फायदा

गिरते बाजार में भी ये स्टॉक्स दिखा रहे मजबूती, निवेशकों को मिल सकता है फायदा

सोमवार को BSE का सेंसेक्स 247.01 अंकों की गिरावट के साथ 82,253.46 अंक पर बंद हुआ, वहीं, NSE का निफ्टी भी 67.55 अंक टूटकर 25,082.30 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा. यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र था जब बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 247.01 अंकों की गिरावट के साथ 82,253.46 अंक पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 490 अंक तक गिर चुका था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 67.55 अंक टूटकर 25,082.30 पर बंद हुआ.

आईटी शेयरों में बिकवाली और विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी इसकी प्रमुख वजह रही. नौ जुलाई से अब तक सेंसेक्स करीब 1,460 अंक यानी 1.75 फीसदी और निफ्टी लगभग 440 अंक यानी 1.73 फीसदी गिर चुका है.

इन कंपनियों के शेयरों पर दिखा दबाव

सोमवार को सेंसेक्स में शामिल अधिकतर कंपनियों के शेयर दबाव में नजर आए. एशियन पेंट्स में सबसे ज्यादा 1.58% की गिरावट देखी गई. इसके अलावा टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयरों में भी नुकसान दर्ज हुआ. हालांकि कुछ स्टॉक्स ऐसे भी रहे जो बढ़त में बंद हुए. इनमें इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी प्रमुख रहे.

आज इन शेयरों में दिख रही है मजबूती

कुछ शेयरों में आज के सत्र में अच्छी खरीदारी देखने को मिल सकती है. इनमें Ola Electric Mobility, Neuland Labs,  JP Power, Anand Rathi Wealth, Godfrey Philips, Vodafone Idea और Piramal Enterprises शामिल हैं. इन स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है, जो बाजार में तेजी का संकेत है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इनमें ट्रेडिंग या निवेश करने पर अल्पकालिक लाभ की संभावना है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे मंदी के संकेत

दूसरी ओर, कुछ शेयरों में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. तकनीकी विश्लेषण टूल MACD (Moving Average Convergence Divergence) ने GRSE, Techno Electric, RattanIndia Enterprises, Siemens Energy India, Berger Paints, Cochin Shipyard और Sarda Energy, इन शेयरों में गिरावट की संभावना जताई जा रही है, लिहाजा निवेशक सतर्कता बरतें. फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि चुनिंदा शेयरों में निवेश कर मुनाफा कमाया जा सकता है, लेकिन तकनीकी संकेतकों की मदद से जोखिम का आंकलन करना बेहद जरूरी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.