✕

होम / बिजनेस / गिरते बाजार में भी चमकते रहे ये शेयर, निवेशकों के लिए मुनाफे का मौका

गिरते बाजार में भी चमकते रहे ये शेयर, निवेशकों के लिए मुनाफे का मौका

गुरुवार को BSE का प्रमुख सूचकांक 823.16 गिरकर 81,691.98 अंकों पर बंद हुआ. NSE का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी 253.20 अंक फिसलकर 24,888.20 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली. वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 823.16 अंक (1%) टूटकर 81,691.98 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 253.20 अंक (1.01%) की गिरावट के साथ 24,888.20 अंक पर बंद हुआ. आंकड़ों के अनुसार शेयर बाजार निवेशकों को इस गिरावट से 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

कारोबार के दौरान सेंसेक्स में गहराई तक गिरावट
दिन के दौरान सेंसेक्स ने 991.98 अंक तक की गिरावट भी दर्ज की, जो इस बात का संकेत है कि बाजार पर दबाव काफी अधिक था. इससे पहले लगातार छह कारोबारी सत्रों में निफ्टी में तेजी बनी हुई थी, जो अब थम गई है.

इन ब्लूचिप शेयरों में हुआ नुकसान
सेंसेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियों में से कई ने गुरुवार को नुकसान झेला. इनमें टाटा मोटर्स, टाइटन, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. हालांकि कुछ कंपनियों ने गिरावट के बीच भी मजबूती दिखाई, जिनमें बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा शामिल हैं.

तेजी के संकेत दे रहे ये शेयर

विशेषज्ञों के अनुसार गिरावट भरे दिन के बावजूद कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया. जिन शेयरों ने पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार किया है, उनमें Tanla Platforms, Nava Bharat Ventures, Orient Refractories, Route Mobile,  Rainbow Children's Medicare,  Eris Lifesciences और  Redington शामिल हैं.  इनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, जो आने वाले दिनों में इनके बेहतर प्रदर्शन का संकेत दे रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि इनमें अभी भी मुनाफे की संभावना बनी हुई है.

ये शेयर दिख रहे कमजोर

तकनीकी संकेतक MACD (Moving Average Convergence Divergence) के अनुसार, कुछ शेयरों में मंदी की स्थिति बन रही है. जिन स्टॉक्स में गिरावट की संभावना जताई गई है, उनमें C.E. Info Systems, RattanIndia Infra, PayTM, CDSL, HPCL, Crisil,  Rites शामिल हैं.  इन शेयरों से फिलहाल दूरी बनाना निवेशकों के लिए बेहतर हो सकता है. बाजार में उतार-चढ़ाव के इस दौर में निवेशकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है. जहां एक ओर Redington और Route Mobile जैसे स्टॉक्स में तेजी की संभावना है, वहीं कमजोर संकेत देने वाले शेयरों से बचना फायदेमंद रहेगा. बेहतर होगा कि निवेश से पहले विशेषज्ञों की राय जरूर लें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

10 minutes ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

39 minutes ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

39 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

10 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

21 hours ago