होम / बिजनेस / Q1FY26 : Eternal का मुनाफा 90% गिरा, लेकिन राजस्व और निवेशकों का भरोसा मजबूत
Q1FY26 : Eternal का मुनाफा 90% गिरा, लेकिन राजस्व और निवेशकों का भरोसा मजबूत
Eternal (पूर्व में Zomato) ने FY26 की पहली तिमाही में मजबूत राजस्व वृद्धि दिखाई, लेकिन मुनाफा 90% तक गिर गया।
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago
Zomato की पेरेंट कंपनी Eternal ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 90% की भारी गिरावट के साथ 25 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि इस दौरान कंपनी का राजस्व 70 प्रतिशत बढ़कर 7,167 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4,206 करोड़ रुपये था.
लाभ में भारी गिरावट के पीछे ये कारण
कंपनी के मुनाफे में आई इस बड़ी गिरावट का मुख्य कारण इसके क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit में लगातार निवेश और डाइनिंग-आउट (Dining-out) सेगमेंट में विस्तार को बताया जा रहा है.
खर्चों में भी इजाफा
कंपनी के परिचालन खर्च (Operating Expenses) में भी 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब 2,137 करोड़ रुपये हो गए हैं. इस बढ़ोतरी की वजह डिलीवरी लॉजिस्टिक्स और विज्ञापन पर बढ़ा खर्च बताया गया है.
EBITDA में गिरावट, फूड डिलीवरी बिजनेस की मार्जिन में सुधार
एडजस्टेड EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) 42 प्रतिशत घटकर 172 करोड़ रुपये रह गई है. हालांकि, कोर फूड डिलीवरी बिजनेस की मार्जिन में मामूली सुधार देखने को मिला है.
शेयर में तेजी
मुनाफे में भारी गिरावट के बावजूद निवेशकों का विश्वास बना रहा. सोमवार को Eternal के शेयर एनएसई पर 7 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े और परिणामों की घोषणा के बाद 274 रुपये के इंट्राडे हाई छू लिया और ये 5.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 271.70 रुपये पर बंद हुए.
टैग्स