✕

होम / बिजनेस / Seiko Epson ने भारत में खोला पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, अक्टूबर से चेन्नई यूनिट में शुरू होगा प्रोडक्शन

Seiko Epson ने भारत में खोला पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, अक्टूबर से चेन्नई यूनिट में शुरू होगा प्रोडक्शन

Make in India को मिलेगा बढ़ावा, EcoTank प्रिंटर की घरेलू उत्पादन से बढ़ेगी आपूर्ति क्षमता

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जापानी तकनीकी दिग्गज Seiko Epson Corporation ने भारत में अपनी पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की शुरुआत कर दी है. चेन्नई में स्थित यह अत्याधुनिक संयंत्र Epson की निर्माण साझेदार कंपनी RIKUN के सहयोग से तैयार किया गया है और अक्टूबर 2025 से यहां उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है.

यह यूनिट Epson की लोकप्रिय EcoTank प्रिंटर सीरीज का निर्माण करेगी, जो उच्च क्षमता वाली, बिना कार्ट्रिज की प्रिंटिंग तकनीक पर आधारित है. कंपनी के अनुसार, EcoTank प्रिंटर कम लागत और पर्यावरणीय प्रभाव को घटाने के उद्देश्य से डिजाइन किए गए हैं. भारत में अब तक 80 लाख से अधिक EcoTank यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 10 करोड़ के पार पहुंच गया है.

Seiko Epson Corporation के ग्लोबल प्रेसिडेंट Junkichi Yoshida ने उद्घाटन समारोह में कहा, “यह Epson के लिए ऐतिहासिक अवसर है. भारत हमारी ग्रोथ रणनीति का अहम हिस्सा है. यहां की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, युवा आबादी और डिजिटल विकास Epson के लिए नवाचार और नेतृत्व के नए रास्ते खोलते हैं.”

योशिदा ने Epson इंडिया, RIKUN और वैश्विक Epson टीम के योगदान को सराहा और कहा कि यह निवेश भारत सरकार के ‘Make in India’ अभियान के अनुरूप है. “Epson केवल एक प्रिंटिंग कंपनी नहीं, बल्कि एक तकनीकी कंपनी है, जिसे प्रिसिजन इंजीनियरिंग, इमेजिंग और रोबोटिक्स में गहरी विशेषज्ञता हासिल है,” उन्होंने जोड़ा.

Epson India के प्रेसिडेंट सांबा मूर्ति ने इस प्लांट को कंपनी के भारतीय संचालन के लिए ‘मील का पत्थर’ करार दिया. उन्होंने कहा, “स्थानीय निर्माण से हम भारतीय ग्राहकों को बेहतर गति और लचीलापन प्रदान कर पाएंगे. साथ ही, हम आत्मनिर्भर और टिकाऊ विनिर्माण इकोसिस्टम के निर्माण में भी योगदान दे रहे हैं.”

वर्तमान में Epson भारत में इंकजेट प्रिंटर श्रेणी की अग्रणी कंपनी है. चेन्नई में इस नई यूनिट से कंपनी की बाजार स्थिति और मजबूत होगी क्योंकि इससे आयात पर निर्भरता घटेगी और स्थानीय मांग के अनुसार तेजी से आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी.

योशिदा ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा, “Epson में हम विजन की शक्ति में विश्वास करते हैं – केवल बेहतर भविष्य की कल्पना करने के लिए नहीं, बल्कि उसे जिम्मेदारी, नवाचार और उद्देश्य के साथ साकार करने के लिए. भारत में हमारी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट इसी विजन की मिसाल है.” कंपनी ने संकेत दिया है कि भविष्य में भारत में कार्यबल, तकनीक और इनोवेशन में और अधिक निवेश किए जाएंगे, ताकि Epson की उपस्थिति भारतीय बाजार में और मजबूत की जा सके.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

14 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago