✕

होम / बिजनेस / EPFO का नया नियम: अब कर्मचारी खुद बना और एक्टिवेट कर सकेंगे UAN, जानें पूरा तरीका

EPFO का नया नियम: अब कर्मचारी खुद बना और एक्टिवेट कर सकेंगे UAN, जानें पूरा तरीका

EPFO का यह कदम डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देने के साथ-साथ कर्मचारियों को अधिक स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है. UMANG ऐप से अब EPFO से जुड़ी सेवाएं पहले से कहीं ज्यादा सुलभ और सरल हो गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल इंडिया अभियान को और मजबूती देते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक अहम बदलाव किया है. अब कर्मचारी खुद ही अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) बना और एक्टिवेट कर सकते हैं. इसके लिए सरकारी मोबाइल ऐप UMANG का उपयोग करना अनिवार्य होगा. यह नियम 1 अगस्त 2025 से प्रभाव में आ गया है. पहले यह प्रक्रिया नियोक्ता के जरिए ही पूरी होती थी. तो चलिए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है?

UAN क्या है और क्यों है जरूरी?
UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है जो EPFO द्वारा हर कर्मचारी को दिया जाता है. यह एक स्थायी पहचान संख्या होती है, जो नौकरी बदलने पर भी वही बनी रहती है. कर्मचारी के सभी पीएफ अकाउंट्स इसी UAN से जुड़े होते हैं, जिससे ट्रैकिंग और मैनेजमेंट आसान हो जाता है. इसके जरिए आप बैलेंस चेक करने से लेकर पासबुक डाउनलोड करने और पैसे निकालने तक के काम कर सकते हैं.

UMANG ऐप से कैसे बनाएं और एक्टिवेट करें अपना UAN?
EPFO के नए सिस्टम के तहत अब हर कर्मचारी आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) की मदद से UMANG ऐप के जरिए खुद UAN बना और एक्टिवेट कर सकता है. इससे प्रक्रिया न केवल सरल हुई है, बल्कि पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित भी बन गई है. इससे जुड़ी गलतियों की संभावना भी कम हो जाएगी.

नए नियम का फायदा कर्मचारियों को
अब किसी भी नए कर्मचारी को UAN बनवाने के लिए नियोक्ता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. आधार की फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के कारण यह प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो सकती है. इसके अलावा अब कर्मचारी खुद ही अपनी जानकारी जैसे कि फोटो और पता अपडेट कर सकते हैं. साथ ही EPFO की अन्य सेवाएं जैसे KYC अपडेट, क्लेम जमा करना और पासबुक देखना भी पहले से आसान हो जाएगा.

UAN कैसे बनाएं – स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

1. UMANG ऐप और Aadhaar Face RD App अपने मोबाइल में डाउनलोड करें.
2. UMANG ऐप में "UAN Allotment and Activation" विकल्प पर टैप करें.
3. अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें.
4. OTP डालें और Aadhaar Face RD App के जरिए फेस स्कैन करके ऑथेंटिकेशन पूरा करें.
5. अगर आपका आधार पहले से किसी UAN से लिंक नहीं है, तो नया UAN जनरेट होगा और SMS के जरिए भेजा जाएगा.

पहले से बने UAN को ऐसे करें एक्टिवेट

1. UMANG ऐप खोलें और "UAN Activation" पर टैप करें.
2. अपना UAN नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
3. OTP भेजें और फेस स्कैन करके पहचान सत्यापित करें.
4. एक्टिवेशन के बाद SMS से एक अस्थायी पासवर्ड मिलेगा.
5. इस पासवर्ड से लॉग इन कर अपना अकाउंट एक्सेस करें.

किनके लिए नियोक्ता से UAN बनवाना अब भी जरूरी?
EPFO के मुताबिक यह नया नियम सभी भारतीय कर्मचारियों के लिए लागू है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय कामगारों और नेपाल व भूटान के नागरिकों के लिए UAN अब भी नियोक्ता द्वारा ही बनवाना जरूरी रहेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

20 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago