✕

होम / बिजनेस / Envision Energy के 5MW विंड टरबाइन को MNRE से मिली RLMM स्वीकृति, जानें पूरी डिटेल

Envision Energy के 5MW विंड टरबाइन को MNRE से मिली RLMM स्वीकृति, जानें पूरी डिटेल

Envision Energy India द्वारा EN 182/5MW टरबाइन के लिए RLMM मंजूरी प्राप्त करना देश की पवन ऊर्जा तकनीक में एक बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एनविजन एनर्जी इंडिया (Envision Energy India) को 28 मई 2025 को अपने टरबाइन मॉडल EN-182/5.0 50 Hz TC के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) से RLMM (Renewable List of Models and Manufacturers) मंजूरी मिल गई है. यह मंजूरी भारत में किसी भी OEM (Original Equipment Manufacturer) के लिए पवन टरबाइन (Wind Turbine) बेचने के लिए अनिवार्य होती है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या है टरबाइन मॉडल EN?
EN 182/5.0MW मॉडल में 181 मीटर रोटर डायामीटर, 105.56 मीटर हब हाइट और 89 मीटर लंबे ब्लेड हैं. यह टरबाइन ट्यूबुलर स्टील टावर पर आधारित है और इसे DNV द्वारा IEC61400-22:2010 टाइप सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है, जो 16 फरवरी 2026 तक वैध रहेगा. यह टरबाइन न केवल अधिक ऊर्जा उत्पादन करने में सक्षम है, बल्कि इसे भारत के विविध जलवायु और भूगोल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

2GW का ऑर्डर बुक

एनविजन एनर्जी ने अपने IPP ग्राहकों से EN 182/5MW प्लेटफॉर्म के लिए 2 गीगावॉट (GW) की ऑर्डर बुक पक्की कर ली है. इन टरबाइनों की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही से शुरू होगी. इसके लिए कंपनी की तिरुचिरापल्ली स्थित ब्लेड निर्माण इकाई और पुणे स्थित नैसेल एवं हब निर्माण इकाई को उत्पादन के लिए तैयार किया जा रहा है.

40% अधिक ऊर्जा उत्पादन और उच्च तापमान सहन क्षमता

EN 182/5MW प्लेटफॉर्म, मौजूदा EN 156/3.3MW मॉडल की तुलना में 40% अधिक वार्षिक ऊर्जा उत्पादन (AEP) प्रदान करता है. इसका बड़ा स्वीप्ट एरिया और 50 डिग्री सेल्सियस तक का संचालन तापमान इसे कठिन जलवायु स्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने योग्य बनाता है. 

सुरक्षा और स्थानीयकरण में भी सुधार

नए टरबाइन में उन्नत धुआं और आग पहचान प्रणाली (Smoke & Fire Detection) शामिल की गई है. इसके साथ ही एनविज़न एनर्जी अपने उत्पादों के स्थानीयकरण को भी बढ़ा रही है. EN 156/3.3MW प्लेटफॉर्म में जहां 60% तक स्थानीय घटक उपयोग किए जाते थे, वहीं नया 5MW प्लेटफॉर्म 80% लोकलाइजेशन लक्ष्य की ओर अग्रसर है. इससे सप्लाई चेन मजबूत होगी और भारत में निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा.

कम हवा वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त समाधान

एनविजन एनर्जी इंडिया के प्रबंध निदेशक (MD) आरपीवी प्रसाद ने कहा, "5MW प्लेटफॉर्म की शुरुआत और RLMM स्वीकृति भारत में हमारी नवाचार और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से भारतीय पवन परिस्थितियों के अनुरूप डिजाइन किया गया है. उच्च पवन क्षमता वाले क्षेत्र पहले ही उपयोग में आ चुके हैं, ऐसे में यह प्लेटफॉर्म कम हवा वाले क्षेत्रों में भी दक्षता के साथ बिजली उत्पादन सुनिश्चित करेगा, जिससे यह लागत प्रभावी और टिकाऊ विकल्प साबित होगा."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago