होम / बिजनेस / ईलॉन मस्क के बयान से कई कंपनियों की बढ़ी धड़कनें, इस सेक्टर में उतरने के दिए संकेत

ईलॉन मस्क के बयान से कई कंपनियों की बढ़ी धड़कनें, इस सेक्टर में उतरने के दिए संकेत

जब से मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली है, वो लगातार चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं. ऐसा लगता है जैसे मस्क कुछ नहीं जानते कि उन्हें क्या करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ईलॉन मस्क कब क्या करेंगे, ये कोई नहीं जानता. ट्विटर का नया बॉस बनने के बाद से हर दिन उनका कोई नया रूप देखने को मिल रहे हैं. अब उनके एक बयान ने स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है. मस्क का कहना है कि अगर एप्पल और गूगल अपने ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाते हैं, तो वह स्मार्टफोन मार्केट में कदम रख सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो फिर फोन बनाने वाली कंपनियों को एक ऐसे प्रतियोगी का सामना करना होगा, जो कभी भी कुछ भी कर सकता है. 

ऐसी नौबत न आए
Apple और Google द्वारा ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाए जाने के सवाल पर ईलॉन मस्क ने कई ट्वीट किए. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर ऐसा किया जाता है, तो वह वैकल्पिक फोन के साथ बाजार में उतरेंगे. मस्क ने ट्वीट किया, 'उम्मीद करता हूं ऐसी नौबत नहीं आए, लेकिन अगर कोई विकल्प नहीं बचा तो मुझे अल्टरनेटिव फोन बनाना होगा'.  

ऐसे शुरू हुई बात
दरअसल, यह सबकुछ शुरू हुआ एक यूजर के ट्वीट पर. लिज़ व्हीलर नामक महिला ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यदि Apple और Google Twitter को अपने ऐप स्टोर से बाहर करते हैं, तो ईलॉन मस्क को खुद का स्मार्टफोन बनाना चाहिए. आधा देश खुशी-खुशी पक्षपाती, जासूसी करने वाले iPhone और Android को छोड़ देगा. मनुष्य मंगल ग्रह तक रॉकेट भेज सकता है, तो फिर स्मार्टफोन छोटी से चीज है'. इसके जवाब में, मस्क ने कहा - उम्मीद करता हूं ऐसी नौबत नहीं आए, लेकिन अगर कोई विकल्प नहीं बचा तो मुझे अल्टरनेटिव फोन बनाना होगा.  

कन्फ्यूज लग रहे मस्क
जब से मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली है, वो लगातार चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं. ट्विटर के आधी वर्कफ़ोर्स को वो घर भेज चुके हैं. शेष कर्मचारियों के लिए तानाशाह की तरह फरमान जारी कर रहे हैं. ऐसा लगता है जैसे मस्क कुछ नहीं जानते कि उन्हें क्या करना है. वह पूरी तरह से कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं. अब जरा सोचिये, यदि उन्होंने स्मार्टफोन बनाना शुरू कर दिया, तो विरोधी कंपनियों के लिए कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

18 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

21 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

21 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

21 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

18 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

21 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

17 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

20 hours ago