होम / बिजनेस / Twitter Deal: एलन मस्क के पास बचा है केवल इतना समय, वर्ना कोर्ट को लेना पड़ेगा ये फैसला

Twitter Deal: एलन मस्क के पास बचा है केवल इतना समय, वर्ना कोर्ट को लेना पड़ेगा ये फैसला

दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को खरीदने के लिए काफी कम समय बचा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को खरीदने के लिए काफी कम समय बचा है. अगर वो इस डील को तय समय तक पूरा नहीं करते हैं तो फिर डेलावेयर स्थित कोर्ट में ट्विटर की तरफ दाखिल मुकदमें का सामना करना पड़ेगा. एलन मस्क के पास सूत्रों के अनुसार केवल 28 अक्टूबर तक का समय है जब वो इस 44 अरब डॉलर की डील को पूरा कर सकें. 

3 अक्टूबर को की थी ये घोषणा

3 अक्टूबर को, मस्क ने डेलावेयर चांसरी कोर्ट में 17 अक्टूबर की लड़ाई से बचने के उद्देश्य से कंपनी को मूल कीमत पर खरीदने के लिए औपचारिक रूप से सार्वजनिक दबाव में कंपनी को फिर से खरीदने की पेशकश की थी. ट्विटर के शेयर में तेजी आई, निवेशकों को होश आ गया कि ड्रामा लगभग खत्म हो गया है. लेकिन कंपनी के वकीलों ने मस्क के पत्र में शर्तों के बारे में संदेह किया, जिसमें यह शर्त भी शामिल है कि ट्विटर ने अपना मुकदमा छोड़ दिया, इसे "आगे शरारत का निमंत्रण" कहा. 

अदालत में हारने की अटकलें ज्यादा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने के लिए दिये गये अपने पुराने प्रस्ताव को उन्होंने फिर से जीवित किया है. वे 54.20 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर पर डील करने को राजी हो गए हैं. हालांकि, यह फैसला चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि इस मामले में उनके अदालत में हार जाने की अटकलें जोरों पर थीं.

जुलाई में रद्द के थी डील

जुलाई में डील कैंसिल करने के बाद से एलन मस्क लगातार अपने फैसले को सही साबित करने के लिए ट्विटर को कठघरे में खड़ा करते आए हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि ट्विटर का एक पूर्व कर्मचारी जो व्हिसल ब्लोअर बन गया था, उसे कंपनी की तरफ से लाखों डॉलर का भुगतान किया. यह एक बड़ा कारण था, जिसके चलते उन्होंने ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील को रद्द कर दिया. मस्क के वकीलों ने इसे मर्जर एग्रीमेंट का उल्लंघन बताया था.

भारत कनेक्शन का जिक्र

इतना ही नहीं, एलन मस्क ने ट्विटर डील तोड़ने के पीछे भारत कनेक्शन का भी जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि ट्विटर ने भारत सरकार के खिलाफ जाकर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बाजार को खतरे में डाल दिया था. डील के समय कंपनी ने उन्हें भारत में चल रहे डेवलपमेंट के बारे में नहीं बताया था. हालांकि, ट्विटर का दावा है कि एलन मस्क को हर बात से अवगत कराया गया था. 

ये तो नहीं वजह? 

इतने आरोप लगाने के बाद अब आखिर ऐसा क्या हुआ कि एलन मस्क ट्विटर को फिर से अपना बनाना चाहते हैं? इसकी पहली वजह है कानूनी लड़ाई. दरअसल, ट्विटर ने मस्क के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है और माना जा रहा है कि ट्विटर का पक्ष मजबूत है. इसके अलावा, कानूनी जंग की टेंशन भी मस्क को अपना फैसला पलटने पर विवश कर रही है. जब से एलन मस्क ने डील रद्द की है, तब से उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मस्क का फोकस टेस्ला से हटकर ट्विटर के साथ कानूनी लड़ाई पर चला गया है, जिसका खामियाजा कंपनी भुगत रही है. ऐसे में अगर कानूनी जंग लंबी खिंचती है तो मस्क को खासा नुकसान उठाना पड़ेगा. इसके अलावा, यदि कोर्ट का फैसला ट्विटर के पक्ष में आया, तो शर्मिंदगी के साथ बड़ा आर्थिक झटका भी लगेगा.

VIDEO: लैपटॉप के बदले ग्राहक को मिला डिटर्जेंट साबुन

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago