✕

होम / बिजनेस / क्या विश्वास के लायक हैं ईलॉन मस्क? ट्विटर के नए बॉस के इस फैसले से उठे सवाल

क्या विश्वास के लायक हैं ईलॉन मस्क? ट्विटर के नए बॉस के इस फैसले से उठे सवाल

ईलॉन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है, तब से अपने फैसलों से चौंका रहे हैं. उनके फैसलों ने उनकी विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ईलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं. ट्विटर, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के बॉस हैं. उनकी नेटवर्थ 180 अरब डॉलर है. उनकी कही गई हर बात का मोल होता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह के फैसले उन्होंने लिए हैं, उससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या मस्क विश्वास के लायक हैं? क्या उनकी कोई क्रेडिबिलिटी है? 

इंजीनियर्स पर गिरी गाज 
हाल ही में ईलॉन मस्क ने कहा था कि ट्विटर में अब कोई और छंटनी नहीं होगी. उन्होंने कहा था कि जितने कर्मचारियों को निकालना था, निकाला जा चुका है. हम अब और छंटनी नहीं करने जा रहे, लेकिन ट्विटर ने अमेरिकी फेस्टिवल थैंक्सगिविंग से ठीक पहले कुछ कर्मचारियों जो बेरोजगार कर दिया है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कुल कितने कर्मचारियों को निकाला गया है, लेकिन प्रभावित कर्मचारियों में सबसे ज्यादा तादाद इंजीनियर्स की बताई जा रही है. 

ईमेल भेजकर किया सूचित 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी का यह दौर भी पिछली बार की तरह है. यानी कर्मचारियों को पर्सनल ईमेल भेजकर बताया गया है कि अब उन्हें काम पर आने की ज़रूरत नहीं है. उनके सभी एक्सेस वापस ले लिए गए हैं. फर्स्ट राउंड के लेऑफ को लेकर मस्क को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने कहा था कि अब और छंटनी नहीं होगी, लेकिन ट्विटर के नए बॉस अपनी बात पर कायम नहीं रहे. 

पहले भी मारी थी पलटी
वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है जब ईलॉन मस्क की कथनी और करनी में फर्क देखने को मिला है. ट्विटर डील के फाइनल होने से पहले उन्होंने संकेत दिया था कि उनके ट्विटर की कमान संभालते ही बड़े पैमाने पर छंटनी हो सकती है. फिर उन्होंने खुद इससे इनकार किया. डील सील होने के बाद भी मस्क ने कहा कि उनका छंटनी का कोई इरादा नहीं है. लेकिन चंद दिनों बाद उन्होंने एक ही झटके में आधे कर्मचारियों को बाहर कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने शेष कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी कैंची चलाना शुरू कर दिया है. ऑफिस में मिलने वाला लंच मस्क बंद करवा चुके हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

5 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

7 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

21 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

7 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

4 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

5 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

8 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

7 hours ago