होम / बिजनेस / Starlink के IPO की बात है झूठी? Elon Musk ने कही ये बात!

Starlink के IPO की बात है झूठी? Elon Musk ने कही ये बात!

कुछ ही समय पहले Elon Musk ने स्टारलिंक (Starlink) को पब्लिक करने के अपने प्लान के बारे में बताया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिनमें दावा किया जा रहा था कि Elon Musk की स्पेस एक्सप्लोरेशन कंपनी स्पेस एक्स (SpaceX) अगले साल अपनी सैटेलाईट इंटरनेट शाखा, स्टारलिंक (Starlink) का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लॉन्च करने के बारे में विचार कर रही है. अब हाल ही में Elon Musk ने इस विषय पर सफाई पेश की है. 

Elon ने झुठलाई IPO की बात
इस विषय पर अपने विचार और सफाई पेश करते हुए Elon Musk ने इन दावों को झुठला दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर की गई थी जिसमें मीडिया के हवाले से आई एक रिपोर्ट को साझा करते हुए कहा गया था कि स्पेस एक्स (SpaceX) अपनी संपत्ति अपनी एक शाखा को भेज रहा है और जल्द ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आपको बता दें कि कुछ समय पहले Elon Musk ने स्टारलिंक को पब्लिक करने के अपने प्लान के बारे में बताया था. जाने-माने उद्यमी और समाजसेवी Elon Musk ने कहा था कि एक बार स्टारलिंक (Starlink) की कमाई और कैश फ्लो स्थिरता प्राप्त कर ले तो वह कंपनी को लिस्ट करेंगे. 

SpaceX और स्टारलिंक
150 बिलियन डॉलर्स की अनुमानित कीमत के साथ स्पेस एक्स (SpaceX) इकलौती कंपनी है जो मानवों को पृथ्वी की ऑर्बिट तक पहुंचाती है. कंपनी ने अपने इनोवेशन के दम पर काफी प्रसिद्धि प्राप्त की है. स्टारलिंक (Starlink) पूरे विश्व में सबसे बड़ी सैटेलाईट ऑपरेटिंग कंपनी है. इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने मैक्सिको में मुफ्त इन्टरनेट सुविधा प्रदान करवाने के लिए एक समझौता भी प्राप्त किया था. आपको बता दें इस समझौते के अनुसार 2026 तक स्टारलिंक मैक्सिको में मुफ्त इंटरनेट सेवा प्रदान करवाएगी. अभी हाल ही में Elon Musk ने कहा था कि स्टारलिंक गाजा में मौजूद राहत कार्य कर रही अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को इंटरनेट सेवा प्रदान करेगी. 

Elon की उम्मीदों से दूर स्टारलिंक
जाने माने मीडिया स्त्रोतों से खबर आई थी कि पिछले साल स्टारलिंक की कमाई में 6 गुना बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी, जिसके बाद कंपनी की कमाई 1.4 बिलियन डॉलर्स के आस पास पहुंच गई थी. वैसे तो कंपनी की कमाई में काफी अच्छी खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी लेकिन कंपनी के CEO Elon Musk को कंपनी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें थीं और कंपनी उनके इच्छित लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पाई थी. पिछले कुछ समय के दौरान स्टारलिंक द्वारा कस्टमर्स प्राप्त करने की रफ्तार में भी कमी आई है.
 
यह भी पढ़ें: Tata Technologies IPO: इन बातों का रखें ध्यान, जानें प्राइज बैंड और अन्य जानकारी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

8 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

8 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

10 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

11 hours ago

बड़ी खबरें