होम / बिजनेस / खाद्य तेल की कीमतों में जल्द मिल सकती है राहत, रसोई के खर्चों पर लगेगी लगाम

खाद्य तेल की कीमतों में जल्द मिल सकती है राहत, रसोई के खर्चों पर लगेगी लगाम

पिछले कुछ महीनों से तरफ आम आदमी रसोई के बढ़ते खर्चों से परेशान है. तेल, मसाले, घी और रसोई गैस की कीमतों में काफी तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः पिछले कुछ महीनों से तरफ आम आदमी रसोई के बढ़ते खर्चों से परेशान है. तेल, मसाले, घी और रसोई गैस की कीमतों में काफी तेजी आई है. बुधवार को ही रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हो गया, जिससे खाना पकाना भी महंगा हो गया है. इन सबके बीच सरकार भी महंगाई को काबू करने के लिए प्रयास कर रही है. गैस की कीमतों में उछाल पर जहां सरकार का बस न के बराबर है, वहीं खाद्य तेलों की कीमतों में कमी लाने पर विचार किया जा रहा है. 

फिलहाल खाद्य तेलों की कीमतों में मामूली कमी

देश में खाद्य तेलों की कीमतों में मामूली कमी आई है. कई खाद्य तेल बनाने वाली कंपनियों ने कीमतों में 10-15 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी, लेकिन ये नाकाफी है. ग्लोबल लेवल पर जिस तरह से कीमतों में कमी हो गई है, उतनी अभी भारत में नहीं हुई है. इसी को देखते हुए खाद्य मंत्रालय ने खाद्य तेल बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक बुलाई है. 

कंपनियों से सरकार कहेगी दाम कम करने को

खाद्य सचिव सुधान्शु पांडेय ने एक कॉन्फ्रेंस में कहा कि खाद्य तेल का उत्पादन करने वाली कंपनियों और इंडस्ट्री प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक बुलाई है, जिसमें इनसे कीमतों में कमी करने के लिए कहा जाएगा. उन्होंने कहा, "हम उन्हें वैश्विक कीमतों में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए कहेंगे."

ग्लोबल प्राइस में 450 डॉलर प्रति टन की कमी

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता ने कहा कि पिछले एक महीने में ग्लोबल प्राइसेस में 300-450 अमेरिकी डॉलर प्रति टन की गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खुदरा कीमतों में कमी आने की उम्मीद है.

भारत अपने खाद्य तेल की आवश्यकता का 60 फीसदी से अधिक आयात करता है. एसईए के अनुसार, 2020-21 के मार्केटिंग ईयर (नवंबर-अक्टूबर) के दौरान खाद्य तेल का इंपोर्ट लगभग 131.3 लाख टन पर स्थिर रहा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

10 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

12 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

12 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

15 hours ago