होम / बिजनेस / Dunzo ने इकट्ठा किया जबरदस्त फंड, कर्मचारियों को लगेगा झटका!

Dunzo ने इकट्ठा किया जबरदस्त फंड, कर्मचारियों को लगेगा झटका!

Dunzo द्वारा इकट्ठे किये गए 75 मिलियन डॉलर के फंड में से लगभग 50 मिलियन डॉलर्स सिर्फ गूगल और रिलायंस रिटेल द्वारा इकट्ठा किये गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस रिटेल के नए कॉमर्स स्टार्टअप Dunzo ने कनवर्टिबल नोट्स के माध्यम से 75 मिलियन डॉलर्स की फंडिंग इकट्ठा कर ली है. इसके साथ ही Dunzo अपने बिजनेस मॉडल में बदलाव के तहत कंपनी के 30% या लगभग 300 कर्मचारियों की छंटनी भी कर सकता है. 

क्या होता है कनवर्टिबल नोट?
Dunzo द्वारा इकट्ठे किये गए 75 मिलियन डॉलर के फंड में से लगभग 50 मिलियन डॉलर्स सिर्फ गूगल और रिलायंस रिटेल द्वारा इकट्ठा किये गए हैं, जबकि बाकी का फंड पुराने इन्वेस्टर्स की मदद से इकट्ठा किया गया है. कनवर्टिबल नोट एक तरह का शॉर्ट-टर्म डेट होता है जो समय के साथ इक्विटी में बदल जाता है. कनवर्टिबल नोट्स आमतौर पर भविष्य में फाइनेंस की तैयारी या फिर IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) के लिए काम आता है. कनवर्टिबल नोट्स के लिए किसी भी कंपनी को फौरन किसी तरह के वैल्युएशन की जरूरत नहीं होती और पिछले कुछ सालों में भारतीय स्टार्टअप्स द्वारा बहुत बड़े स्तर पर कनवर्टिबल नोट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

छंटनी होना तय है
Dunzo अभी भी ADIA (अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी) जैसे अन्य प्रमुख इन्वेस्टर्स से कैपिटल के लिए बातचीत कर रहा है लेकिन मामले से जुड़े सूत्रों की मानें तो Dunzo को अब कैपिटल तब मिलेगा जब कंपनी अपनी हालत को स्थिर कर लेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि, Dunzo के फाउंडर और CEO कबीर बिस्वास ने टाउनहॉल मीटिंग में कर्मचारियों को छंटनी, बिजनेस मॉडल में होने वाले बदलावों और कंपनी की रणनीति के बारे में जानकारी दी थी. 

बदला जाएगा बिजनेस मॉडल
अपने बिजनेस मॉडल में बदलाव के तहत Dunzo अपने डार्क-स्टोर्स में 50% की कटौती करेगा और सिर्फ उन्हीं डार्क-स्टोर्स का इस्तेमाल करेगा जो या तो प्रॉफिटेबल हैं या फिर प्रॉफिटेबिलिटी की सीमा के बहुत करीब हैं. Dunzo जहां एक ओर अपने डार्क स्टोर्स को बंद करेगा वहीं सुपरमार्केट और अन्य मर्चेंट्स के साथ पार्टनरशिप भी करेगा. यह कंपनी के मार्केटप्लेस मॉडल जैसा ही होगा, जहां कंज्यूमर्स किसी भी राशन की दुकान या फिर अन्य मर्चेंट्स से सामान ऑर्डर कर सकते हैं. कबीर बिस्वास ने टाउनहॉल मीटिंग में कर्मचारियों से कहा कि, अगर कंपनी को अगले 18 महीनों में प्रॉफिटेबिलिटी के लेवल तक पहुंचना है तो ये बदलाव बहुत जरूरी हैं. 

कितना बड़ा है Dunzo? 
मामले से जुड़े सूत्रों की मानें तो Dunzo का सालाना रेवेन्यु रन-रेट लगभग 300 मिलियन डॉलर्स है. Dunzo डेली जैसे कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ Dunzo के पास दवाइयों, राशन, पालतू जानवरों के खाने के साथ-साथ मीट के लिए भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं. Dunzo इन सुविधाओं के लिए मर्चेंट्स से फीस लेने के साथ-साथ यूजर्स से डिलीवरी चार्जेज भी लेता है. Dunzo की शुरुआत 2014 में बैंगलोर से हुई थी. Swiggy Instamart, Zepto जैसे Dunzo की अन्य प्रमुख विरोधी कंपनियों की नजर अपने खर्चे कम करके, काम करने के तरीके में बदलाव करने पर है ताकि वह इस समय मौजूद आर्थिक चुनौतियों से निपट सकें. 

अब आगे क्या है Dunzo का प्लान? 
Dunzo भारत के सात से ज्यादा प्रमुख शहरों में मौजूद है और यह अपनी पहुंच को दोगुना करने वाला था लेकिन कंपनी को मार्केट की आर्थिक स्थिति की वजह से अपने विकास से जुड़े प्लान्स को रोकना पड़ा. Dunzo नयी मार्केट्स को लेकर सावधानी बरत रहा है और साथ ही कंपनी नए शहरों में अपनी पहुंच बनाने पर भी ध्यान दे रही है.
 
यह भी पढ़ें: RBI से आई ये राहत भरी खबर, फिलहाल नहीं बढ़ेगी आपकी EMI

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

5 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

5 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

7 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

8 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

8 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

5 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

5 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

7 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

10 hours ago