होम / बिजनेस / युद्ध में उलझे हैं रूस-यूक्रेन और धीमी हो गई इंडियन रेलवे की रफ़्तार, जानें कैसे

युद्ध में उलझे हैं रूस-यूक्रेन और धीमी हो गई इंडियन रेलवे की रफ़्तार, जानें कैसे

रेलवे का कहना है कि लंबी दूरी की यात्री रेलगाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले HLB कोच के उत्पादन में भी कमी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रूस-यूक्रेन युद्ध ने भारतीय रेलवे की रफ्तार को प्रभावित किया है. दरअसल, इस युद्ध की वजह से वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में रेलवे की उत्पादन इकाइयां अपने लक्ष्यों को पूरा करने में नाकाम रही हैं. ट्रेन के पहियों से लेकर इंजन तक का निर्माण समय पर नहीं हो पाया है. रेल अधिकारियों का कहना है कि प्रोडक्शन की स्लो रफ्तार के लिए रूस-यूक्रेन संकट जिम्मेदार है. क्योंकि इसकी वजह से सप्लाई चेन बाधित हुई है.  

HLB कोच के प्रोडक्शन में कमी 
लंबी दूरी की यात्री रेलगाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले HLB कोच के उत्पादन में भी कमी आई है. रेलवे का कहना है कि एलएचबी डिब्बों के निर्माण में कमी पहियों की आपूर्ति बाधित होने की वजह से आई है. क्योंकि अधिकतर पहिए यूक्रेन से आयात होते हैं, जो फरवरी से ही रूस के साथ युद्ध में उलझा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि जहाज पर लादे जा चुके पहिए यूक्रेन में फंस हुए हैं. हालांकि, अब इस समस्या का समाधान निकल आया है और उत्पादन में कमी की भरपाई बाकी बचे महीनों में कर ली जाएगी.

730 की जगह केवल 53 डिब्बे
हाल ही में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ वी.के.त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 25 जुलाई तक निर्माण में कमी की जानकारी दी गई. उदाहरण के लिए ईएमयू/मेमू ट्रेन के लिए इस अवधि में महज 53 डिब्बों का निर्माण हुआ. जबकि लक्ष्य 730 डिब्बों के निर्माण का था. इनमें से 28 डिब्बों का निर्माण कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी में, 14 डिब्बे चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी और 11 डिब्बे रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्टरी में बनाए गए हैं. बता दें कि मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) और ईएमयू ट्रेनों का संचालन छोटी दूरी के मार्गों पर होता है.  

इंजन का उत्पादन 28 प्रतिशत कम
जुलाई तक रेल इंजन उत्पादन तय लक्ष्य से 28 प्रतिशत कम रहा. बैठक में मेमू या ईएमयू इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम, 60केवीए ट्रांसफॉरमर और स्वीच कैबिनेट की आपूर्ति में भी कमी पर चिंता जताई गई. रेलवे ने बताया कि मेमू और ईएमयू डिब्बों के उत्पादन में कमी विशेष तौर पर इलेक्ट्रिक पुर्जों की आपूर्ति में कमी की वजह से हुई है. सेमीकंडक्टर को लेकर वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट के कारण आपूर्ति में कमी की वजह से उत्पादन लक्ष्य के अनुरूप नहीं हुआ. गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

54 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago