होम / बिजनेस / डॉ. अनुराग बत्रा ने इंटरनेशनल Emmy 2025 सेमी-फाइनल राउंड की मेजबानी की

डॉ. अनुराग बत्रा ने इंटरनेशनल Emmy 2025 सेमी-फाइनल राउंड की मेजबानी की

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध विशेषज्ञों ने बतौर जूरी हिस्सा लिया और दुनिया भर से आए टीवी कंटेंट का मूल्यांकन कर "सर्वश्रेष्ठ में से सर्वश्रेष्ठ" का चयन किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

BW बिजनेसवर्ल्ड मीडिया ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और exchange4media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने इंटरनेशनल एमी (Emmy) अवॉर्ड्स 2025 के सेमी-फाइनल राउंड जूरी मीट की मेजबानी की. यह जूरी राउंड लगातार दूसरे साल दिल्ली में आयोजित किया गया.

इस प्रतिष्ठित सेमी-फाइनल राउंड में कई जानी-मानी हस्तियों ने बतौर जूरी सदस्य भाग लिया. डॉ. अनुराग बत्रा ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 के सेमी-फाइनल राउंड की जजिंग की मेजबानी की, जो लगातार दूसरे वर्ष दिल्ली में आयोजित किया गया. इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित जूरी सदस्य शामिल हुए, जिनमें वरुण माथुर (फाउंडर, Connekkt Media), अयाज मेमन (वरिष्ठ संपादक, कॉलमिस्ट और स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर), चंद्रमौली बसु (मालिक, Indigo Creative), पंकज सक्सेना (आर्टिस्टिक डायरेक्टर - प्रोग्रामिंग), सुधीर टंडन (एमेरिटस ब्रॉडकास्ट प्रोफेशनल), सविता राज हीरमठ (सीईओ और फाउंडर, Tandavfilms Entertainment), अभय ओझा (ग्रुप सीईओ, ITV नेटवर्क) और डेरेक गुयेन (डायरेक्टर, एमी जजिंग) शामिल रहे.

जूरी ने दुनिया भर से भेजे गए टेलीविज़न कंटेंट की गहन समीक्षा की और "दुनिया के सर्वश्रेष्ठ में से सर्वश्रेष्ठ" का चुनाव करने की प्रक्रिया में भाग लिया.

इस बार इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में चिल्ड्रन प्रोग्रामिंग कैटेगरी की जजिंग रविवार यानी 27 जुलाई को मुंबई में आयोजित की जाएगी.

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स दुनिया भर के टेलीविजन जगत में उत्कृष्टता को मान्यता देने वाला एक प्रमुख पुरस्कार समारोह है. यह पुरस्कार अमेरिका के बाहर निर्मित टीवी प्रोग्राम्स को सम्मानित करता है.

यह जूरी बैठक इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स समारोह की तैयारियों में एक और अहम मुकाम साबित हुई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयरों से मुंह मोड़ सरकारी बॉन्ड की ओर बढ़े विदेशी निवेशक, जून में ₹55,518 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, जून में सोमवार तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने ऋण बाजार में 55,518 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया.

4 hours ago

पश्चिम एशिया में शांति से घटी आर्थिक चिंताएं, लेकिन कच्चे तेल और AI शेयरों पर बरकरार जोखिम: RBI

RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) के अनुसार, पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौते के बाद भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों में कमी आई है.

4 hours ago

बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty फिसला, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50, 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 अंक पर बंद हुआ.

4 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

18 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

18 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

1 hour ago

340 अरब डॉलर के एल्गोरिदम का झूठ जिसने भारत की अर्थव्यवस्था की कहानी बदल दी

एक निजी विदेशी एल्गोरिद्म ने चुपचाप भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़ी सबसे बड़ी सुर्खियों में से एक गढ़ दी और किसी ने उसकी जांच तक नहीं की.

59 minutes ago

पश्चिम एशिया में शांति से घटी आर्थिक चिंताएं, लेकिन कच्चे तेल और AI शेयरों पर बरकरार जोखिम: RBI

RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) के अनुसार, पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौते के बाद भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों में कमी आई है.

4 hours ago

शेयरों से मुंह मोड़ सरकारी बॉन्ड की ओर बढ़े विदेशी निवेशक, जून में ₹55,518 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, जून में सोमवार तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने ऋण बाजार में 55,518 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया.

4 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

23 hours ago