होम / बिजनेस / Donald Trump ने उठाया भारतीय टैक्स पर सवाल, जानिए क्या है पूरा मामला?

Donald Trump ने उठाया भारतीय टैक्स पर सवाल, जानिए क्या है पूरा मामला?

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में भारत द्वारा विभिन्न अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले भारी भरकम टैक्स का मुद्दा उठाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Donald Trump अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हैं और फिलहाल वह एक बार और चुनाव लड़कर सत्ता में आने के बारे में विचार कर रहे हैं. Donald Trump पहले भी कई बार भारत के बारे में बयान देकर चर्चा में रहे हैं, लेकिन ज्यादातर उन्होंने भारत की किसी बात या संस्कृति को लेकर तारीफ ही की है. पर इस बार मामला थोड़ा अलग है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले टैक्स पर सवाल उठाया है. 

क्या है पूरा मामला?
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में भारत द्वारा विभिन्न अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले भारी भरकम टैक्स का मुद्दा तो उठाया ही है साथ ही यह वादा भी किया है कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं, तो भारतीय उत्पादों पर भी इसी तरह से भारी भरकम टैक्स लगाया जाएगा. हाल ही में डॉनल्ड ट्रंप ने मीडिया को इंटरव्यू दिया था और इस इंटरव्यू के दौरान ही ट्रंप ने यह सब बातें कहीं हैं. 

भारत में क्यों नहीं है हार्ले-डेविडसन?
इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि मुझे मैचिंग-टैक्स चाहिए. जैसे अगर मैं भारत की बात करूँ तो भारत हमारे बहुत से उत्पादों पर भारी-भरकम टैक्स लगाता है. ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान हार्ले-डेविडसन (Harley Davidson) के प्रतिनिधियों से बातचीत का उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने हार्ले-डेविडसन के प्रतिनिधियों से पूछा कि वह भारत जैसी जगह पर कैसा कर रहे हैं? जवाब मिला, बहुत अच्छा नहीं, क्यों? क्योंकि भारत द्वारा हार्ले-डेविडसन के उत्पादों पर 100%-150% या फिर 200% जितना टैक्स लगाया जाता है. इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत चाहता है कि इन भारी-भरकम शुल्कों से बचने के लिए अमेरिकी कंपनियां भारत में ही अपने प्लांट लगाएं. 

पहले भी उठा है ये मुद्दा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारी भरकम टैक्स का मुद्दा उठाया हो. 2020 में भी ट्रंप ने भारत द्वारा विभिन्न मोटरसाइकिल निर्माता कंपनियों, खासकर हार्ले-डेविडसन, पर लगाए जाने वाले भारी-भरकम टैक्स को लेकर हमला बोला था. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि पूरी दुनिया में अगर कोई ऐसा देश है जो सबसे भारी-भरकम शुल्क लगाता है तो वह भारत है. और हार्ले-डेविडसन को भारत में इन भारी-भरकम शुल्कों का भुगतान करना पड़ता है.
 
यह भी पढ़ें: नहीं बिकेगा Gadar 2 के एक्टर का बंगला? बैंक ने वापस लिया नोटिस!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

13 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago