होम / बिजनेस / क्या आप जानते हैं आपकी ये पसंदीदा चीजें हैं कई देशों में बैन

क्या आप जानते हैं आपकी ये पसंदीदा चीजें हैं कई देशों में बैन

हमारे देश में जो चीजें बहुत आसानी से बिकती है, और वह कई लोगों की पसंदीदा बन जाती है. क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई देशों में उनपर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है. आज हम आपको यही बताने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हमारे देश में एक और जहां बहुत सारे पेय पदार्थों से लेकर खाने पीने की चीजें धड़ल्ले से बिकती है, वहीं दूसरी ओर कई देश ऐसे हैं जहां उन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है. यही नहीं हमारे दैनिक इस्तेमाल की कई सारी चीजें ऐसी हैं जो दुनिया के कई देशों में बैन कर दी गई है. लेकिन भारत में उनका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता  है. 

कई देशों में बैन है रेड बुल
रेड बुल एक पदार्थ है जिसे एनर्जी ड्रिंक के तौर पर भी जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रेड बुल को फ्रांस और डेनमार्क में पूरी तरह से बैन किया गया है. उन देशों का मानना है कि इस पेय पदार्थ में टाॅरिन की मात्रा बहुत ज्यादा है. उन देशों का कहना है कि इस टाॅरिन की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह दिल की मरीजों के लिए खतरनाक है. इन दो देशों की गर्भवती महिलाओं के लिए भी निर्देश है कि वह इस एनर्जी ड्रिंक का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें. अगर वह ऐसा करती है तो उनका गर्भ में पल रहा बच्चा मिसकैरेज हो सकता है यानी उसका गर्भपात हो सकता है. 

हल्दीराम पर भी है पाबंदी

इसी कड़ी में अगला फूड ब्रैंड है भारत का मशहूर हल्दीराम. पार्टी पर हो या फिर त्योहार पर हल्दीराम तो आप भी गए ही होंगे. हमारे देश में किसी को हल्दीराम के छोले भटूरे पसंद है तो किसी को वहां की थाली पसंद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिका जैसे देश में हल्दीराम बैन है. अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का मानना है कि इस कंपनी के स्वीट्स और स्नैक्स में बड़ी मात्रा में पेस्टिसाइड मिलाया जाता है. इनके खाद्य पदार्थों में सल्मोनेला बैक्टीरिया पाया गया है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है. इसलिए वहां के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इस ब्रांड पर पाबंदी लगाई हुई है.

Kinder joy पर भी लगाया गया है बेन
बच्चे किसी के भी हो, टॉफी और चॉकलेट के अलावा अगर बच्चों को पसंद होती है तो वह है चिप्स और दूसरी मीठी चीजें. लेकिन बच्चों को एक और आइटम है जो बहुत पसंद होता है वह है किंडर जॉय.  किंडर जॉय एक तरह का चॉकलेट खाद्य पदार्थ है जो भारत में लगभग हर बच्चा खाना पसंद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंडर जॉय जो कि एक मशहूर चॉकलेट ब्रांड है उसे डब्ल्यूएचओ ने  केमिकल पाए जाने के बाद  11 देशों में बैन किया हुआ है. भारत में जहां चॉकलेट पदार्थ में निकलने वाला खिलौना बच्चों को बहुत पसंद है वहीं दूसरी ओर अमेरिका में उसी खिलौने के कारण इस चॉकलेट ब्रैंड को पूरी तरह से बैन किया गया है. अमेरिकी एजेंसियों ने कहा है कि खाद्य पदार्थ के अंदर गैर पौष्टिक चीजें रखी गई है जो कि बच्चों के लिए हार्मफुल है.

 आपका पसंदीदा लाइफ बॉय भी है अमेरिका में बैन
भारत में लगभग हर घर में इस्तेमाल होने वाला लाइफबॉय साबुन को कौन नहीं जानता है. यह साबुन आज से नहीं बल्कि कई दशकों से भारतीय बाजार के ग्राहकों की पहली पसंद बनता रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह साबुन अमेरिका जैसे देश में पूरी तरह से बैन है. वहां की एजेंसियों का मानना है कि यह हमारी स्किन के लिए खतरनाक है, लेकिन भारत में यह साबुन बिकता है और इसके चाहने वालों की संख्या भी कम नहीं है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

4 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

5 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

41 minutes ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 hours ago