होम / बिजनेस / जानते हैं रघुराम राजन को गवर्नर रहते हुए कितनी मिलती थी सैलरी? खुद उन्‍होंने किया खुलासा

जानते हैं रघुराम राजन को गवर्नर रहते हुए कितनी मिलती थी सैलरी? खुद उन्‍होंने किया खुलासा

गवर्नर को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर उन्‍होंने कहा कि उसे एक घर मिलता है और एक कार मिलती है. इसके साथ कई लोगों का स्‍टॉफ मिलता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

RBI के पूर्व गवर्नर और मौजूदा सरकार की गई मसलों को लेकर आलोचना करने वाले रघुराम राजन ने टॉक शो के दौरान अपनी सैलरी से लेकर गवर्नर को मिलने वाले बंगले को लेकर कई अहम बातें कहीं हैं. उन्‍होंने बताया है कि जब वो आरबीआई के गवर्नर हुआ करते थे तो उन्‍हें 4 लाख प्रति वर्ष का पैकेज मिला करता था. लेकिन उन्‍होंने गवर्नर को मिलने वाले बंगले को लेकर कई ऐसी अहम बातें कहीं हैं जो चौंकाती हैं. 

क्‍या बोले रघुराम राजन? 
एक पॉडकास्‍ट के दौरान के अपनी बात कहते हुए पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बताया उन्‍हें बतौर सैलरी सालाना 4 लाख रुपये मिला करते थे. उन्‍होंने इस पॉडकास्‍ट के दौरान कहा कि मुझे नहीं पता है कि आज ये सैलरी क्‍या हुआ करती है लेकिन मेरे समय में उतनी हुआ करती थी. उन्‍होंने बताया कि इसमें मिलने वाले लाभ में मुंबई के मालाबार हिल्‍स में धीरूभाई अंबानी के घर से कुछ दूर एक बंगला मिलता है. जो बहुत शानदार था. 

बंगले को लेकर बोले ये अहम बात 
पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अपनी बात में आगे कहा कि अगर हम उस बंगले को बेच दें या इसे पट्टे पर दे दें, तो हमारे पास बंदरगाह प्राधिकरण से एक लॉन्‍ग टर्म पट्टा है, तो हमें 450 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. यदि हम इस राशि को निवेश करते हैं तो हम आरबीआई के सभी टॉप ब्रास अधिकारियों की सैलरी को अदा कर सकते हैं. हम एक अपॉर्टमेंट में जा सकते थे, लेकिन ये घर बेहद ही शानदार है. 

क्‍या गवर्नर की सैलरी वाजिब है? 
पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि आरबीआई गवर्नर के वेतन के लिए प्रति वर्ष 4 लाख रुपये सही है. रघुराम राजन के कहा कि ये अन्‍य सरकारी अधिकारियों के बराबर है. कैबिनेट सचिव को भी इतनी ही सैलरी मिलती है. ये उतनी ही राशि है जितनी सरकारी अधिकारियों को मिलती है. उन्‍होंने ये भी कहा कि इसमें पेंशन नहीं मिलती है.  उन्‍होंने  पेंशन नहीं मिलने का कारण बताते हुए कहा कि आरबीआई गवर्नर ने कहा क्‍योंकि वो सिविल सर्वेंट थे. इसलिए उन्‍हें रिटॉयरमेंट पर पेंशन मिलती ही है. लेकिन एक ऐसा व्‍यक्ति था जो सिविल सर्वेंट नहीं था, मैं उसका नाम नहीं लेना चाहता हूं, लेकिन आरबीआई के लिए उसकी कई सालों की सेवा के बाद उसे पेंशन मिलनी चाहिए. उन्‍होंने खुद के लिए कहा कि उन्‍हें पेंशन नहीं चाहिए. आरबीआई गवर्नर के पद से रिटायर्ड होने के बाद आज रघुराम राजन शिकागो की एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. 

ये भी पढें: इस रियल स्टेट कंपनी ने बेच डाले 2600 करोड़ के फ्लैट, शेयर मार्केट में भी हुआ फायदा
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.