होम / बिजनेस / क्‍या आप भी जीरो करना चाहते हैं अपने घर का बिजली का बिल, तो उसके लिए ऐसे करें आवेदन?

क्‍या आप भी जीरो करना चाहते हैं अपने घर का बिजली का बिल, तो उसके लिए ऐसे करें आवेदन?

पीएम सूर्यघर बिजली योजना के तहत सरकार का लक्ष्‍य है कि इसमें 1 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को इसका फायदा दिया जा सके. 1 किलोवॉट, 2 किलोवॉट और 3 किलोवॉट के इस्‍टालेशन पर सब्सिडी ली जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पीएम मोदी ने जिस पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की घोषणा की थी उसे कैबिनेट ने पास कर दिया है. अब सवाल ये है कि क्‍या आप भी उस योजना के तहत अपना बिजली का बिल जीरो करना चाहते हैं. अगर हां तो आप इस बिजली योजना में अप्‍लाई कर सकते हैं. हम आपको इस योजना के बारे में विस्‍तार से जानकारी देंगे कि ये योजना क्‍या है और आप इसमें कैसे आवेदन कर सकते हैं. 

सरकार इतने करोड़ करने जा रही है खर्च 
सरकार इस योजना पर 75 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा खर्च करने जा रही है. सरकार का लक्ष्‍य है कि वो इस योजना से 1 करोड़ से ज्‍यादा घरों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मुहैया कराए. सरकार इस योजना पर कुल 75021 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. सरकार का कहना है कि वो हर जिले में एक मॉडल सोलर विलेज भी बनाएगी. पीएम मोदी ने इस योजना को 13 फरवरी को लॉन्‍च किया था. 

इतनी मिलेगी आपको सब्सिडी 
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन तरह का सब्सिडी प्रोग्राम बनाया गया है. अगर आप 1 किलोवॉट तक बिजली का पैनल लगाते हैं तो उसके लिए आपको 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी जबकि 2 किलोवॉट के लिए 60000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी, इसी तरह 3 किलोवॉट के लिए आप 78000 रुपये की सब्सिडी पा सकते हैं. इस योजना का फायदा पाने के लिए आपको भारत का निवासी होना अनिवार्य है और आपका अपना घर होना चाहिए या आप मध्‍यम आय वाले परिवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर आप डिस्‍कॉम से मिलने वाली सब्सिडी पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको नेट मीटर इंस्‍टॉल करना होगा. ये तभी होगा जब आपके पास कमिशनिंग सर्टिफिकेट होगा. लेकिन सब्सिडी तभी मिलेगी जब आप अपने बैंक की जानकारी देंगे. 

कैसे करें इस योजना के लिए अप्‍लाई 
अगर आप भी इस योजना के जरिए फायदा लेना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आपको इसके लिए आवेदन कैसे करना है. 
स्‍टेप 1 सबसे पहले https://pmsuryaghar.gov.in के पोर्टल में रजिस्‍टर करें.उसके बाद अपने राज्‍य का चयन करें. इसके बाद अपने इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का चयन करें. अपना इलेक्ट्रिसिटी कंज्‍यूमर नंबर डालकर अपना मोबाइल नंबर डालें और अपना ईमेल आईडी भरें. 
स्‍टेप 2 इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कंज्‍यूमर नंबर डालकर लॉगिन करें और अप्‍लाई कर दें. 
स्‍टेप 3 उसके बाद आपको अपने डिस्‍कॉम कंपनी की फिजिबल रिपोर्ट का इंतजार करना होगा. वहां से अप्रूवल मिलते ही आप डिस्‍कॉम अप्रूव वेंडर से प्‍लांट लगवा सकते हैं. 
स्‍टेप 4 एक बार इंस्‍टालेशन पूरा होने के बाद आप नेट मीटर के आवेदन कर सकते हैं. 
स्‍टेप 5 नेट मीटर के इंस्‍टालेशन के बाद डिस्‍काम का निरीक्षण होता है जिनसे अप्रूवल मिलने के बाद उनकी ओर से कमिशनिंग सर्टिफिकेट दिया जाता है. 
स्‍टेप 6 इसके बाद कमिशनिंग रिपोर्ट के मिलने के साथ ही आपको पोर्टल पर अपने अकाउंट की जानकारी और कैंसिल चेक की डिटेल देनी होगी. इसके 30 बाद से हर महीने आपको सब्सि‍डी मिलनी शुरू हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें: Adani Energy ऐसे जुटाने जा रही है 500 मिलियन का फंड, ये निकाला है कंपनी ने तरीका
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

5 minutes ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

1 hour ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

2 hours ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

3 hours ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

3 hours ago

बड़ी खबरें