होम / बिजनेस / Dish TV के शेयरधारकों ने उठाया चौंकाने वाला कदम, लगभग पूरे Board को किया बाहर!

Dish TV के शेयरधारकों ने उठाया चौंकाने वाला कदम, लगभग पूरे Board को किया बाहर!

डिश टीवी की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में शेयरधारकों ने कुछ ऐसा कर दिया है कि हर तरफ बस उसी की चर्चा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डिश टीवी (Dish TV) की एक्सट्रा-ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है. कंपनी के शेयरधारकों ने कॉरपोरेट इतिहास में चौंकाने वाला कदम उठाते हुए लगभग पूरे बोर्ड को बाहर कर दिया है. डिश टीवी ने 27 दिसंबर यानी आज EGM बुलाई थी, जिसमें शेयरधारकों ने 71% वोटिंग के साथ कंपनी के लगभग पूरे बोर्ड को खारिज कर दिया. 

2 नए सदस्यों की नियुक्ति 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Dish TV के शेयरधारकों ने बोर्ड में राजेश साहनी, वीरेंद्र टैगरा और आंचल डेविड को नियुक्त करने और शंकर अग्रवाल की पुन: नियुक्ति के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. डिश टीवी के बोर्ड में अब केवल रश्मि अग्रवाल ही बची हैं. वहीं, लगभग पूरे बोर्ड के खिलाफ हुई वोटिंग के बाद डिश टीवी ने दो नए सदस्यों को नियुक्त किया है. बोर्ड ने सुनील खन्ना को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और रवि भूषण पूरी को एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्ति किया है. हालांकि, इन दोनों की नियुक्ति भी शेयरधारकों के हाथ में ही है. 

शेयरों में आ रही तेजी
शेयरधारकों ने एक तरह से यह साबित कर दिया है कि कंपनी के भविष्य को संवारने की ताकत उनके हाथों में है और वह अपनी मर्जी के खिलाफ कुछ नहीं होने देंगे. उधर, DIsh TV के शेयर मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो कंपनी का शेयर बुधवार को 12 बजे के आसपास 2.33% की बढ़त के साथ 19.80 रुपए पर कारोबार कर रहा था. हालांकि, पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 5.26% की गिरावट देखने को मिली है. अब शेयरधारकों के लगभग पूरे बोर्ड को खारिज करने के फैसले का बाजार पर क्या असर होगा, यह देखने वाली बात होगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago