✕

होम / बिजनेस / वेदांता के लिए मुश्किल दौर : डीमर्जर पर विवाद, कोर्ट में हार, शेयरों में गिरावट

वेदांता के लिए मुश्किल दौर : डीमर्जर पर विवाद, कोर्ट में हार, शेयरों में गिरावट

सरकार, सेबी और न्यायपालिका से एक साथ मिली नकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने वेदांता की रणनीतिक योजनाओं को झटका दिया है. शेयर बाजार में इसका सीधा असर देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) के लिए बुधवार का दिन मुश्किलों भरा रहा. कंपनी को एक ही दिन में सरकार, सेबी (SEBI) और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Of India) से झटके मिले, जिसके चलते इसके शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई. कारोबारी सत्र के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर वेदांता के शेयर 2.56% गिरकर ₹438.55 पर पहुंच गए थे. वहीं खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 444.90 रुपये पर कारोबार करते दिखे.

सरकार ने डीमर्जर योजना पर खड़े किए सवाल

कंपनी की सबसे बड़ी चुनौती उसकी डीमर्जर योजना को लेकर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने वेदांता की डीमर्जर योजना पर सुनवाई 17 सितंबर तक के लिए टाल दी है. यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा योजना पर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कराने के बाद लिया गया. सरकार का आरोप है कि डीमर्जर प्लान में महत्वपूर्ण जानकारियाँ छिपाई गई हैं. राजस्व को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और देनदारियों की जानकारी नहीं दी गई. सरकार को आशंका है कि इससे उसके लिए वेदांता से बकाया राशि की वसूली करना कठिन हो सकता है.

सेबी ने भी दी चेतावनी, नियम उल्लंघन का आरोप

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने वेदांता को एक प्रशासनिक चेतावनी जारी की है. सेबी का कहना है कि कंपनी ने NOC (नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) मिलने के बाद अपनी डीमर्जर योजना में बदलाव किए, जो कि SEBI के मास्टर सर्कुलर का गंभीर उल्लंघन है. सेबी के अनुसार, इस तरह के बदलावों की जानकारी कंपनी के बोर्ड को देना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इससे पारदर्शिता और नियामक नियमों का उल्लंघन हुआ है.

सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली

वेदांता को सुप्रीम कोर्ट से भी करारा झटका लगा है. कंपनी ने पंजाब स्थित तलवंडी साबो पावर प्रोजेक्ट के लिए 'डीम्ड एक्सपोर्ट' लाभ को लेकर अतिरिक्त मुआवजे की मांग की थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपील ट्रिब्यूनल (APTEL) के आदेश को बरकरार रखते हुए वेदांता की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि तलवंडी साबो इस लाभ की पात्र ही नहीं थी. इसका मतलब है कि अब कंपनी को इस परियोजना से कोई अतिरिक्त वित्तीय राहत नहीं मिलेगी. इससे पहले NCLT ने भी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के डीमर्जर प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.

क्या है वेदांता की डीमर्जर योजना?

सितंबर 2023 में वेदांता ने अपने व्यवसाय को छह अलग-अलग कंपनियों में विभाजित करने की योजना पेश की थी. इनमें एलुमिनियम, तेल और गैस, बेस मेटल, पावर आदि क्षेत्र शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि इससे परिचालन बेहतर होगा, प्रबंधन आसान होगा और निवेशकों के लिए वैल्यू में इजाफा होगा. हालांकि, विभिन्न मंजूरियों में देरी के चलते इस योजना की समयसीमा को बढ़ाकर अब सितंबर 2025 कर दिया गया है.

डिविडेंड पर विचार को लेकर बोर्ड बैठक

इन चुनौतियों के बीच कंपनी ने 21 अगस्त को अपने बोर्ड की बैठक बुलाई है, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त तय की गई है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

18 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

18 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

21 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

21 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

21 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

15 hours ago