✕

होम / बिजनेस / Diamond Power को Adani से ₹236 करोड़ का ऑर्डर, 5 साल में दे चुका है 5400% रिटर्न

Diamond Power को Adani से ₹236 करोड़ का ऑर्डर, 5 साल में दे चुका है 5400% रिटर्न

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को अडानी एनर्जी से मिला ₹236 करोड़ का नया ऑर्डर कंपनी के लिए एक बड़ा कारोबारी मौका साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पावर कंडक्टर और केबल बनाने वाली स्मॉलकैप कंपनी डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Diamond Power Infrastructure) एक बार फिर निवेशकों की नजरों में आ गई है. दरअसल, कंपनी को अडानी ग्रुप की अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions Limited) से ₹236.71 करोड़ का नया ऑर्डर मिलना. यह डील न केवल कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करेगी, बल्कि इसके दीर्घकालिक वित्तीय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएगी.

Adani के Jamnagar प्रोजेक्ट के लिए मिलेगा ऑर्डर

कंपनी ने बताया कि उसे यह ऑर्डर Adani Energy के Jamnagar प्रोजेक्ट के लिए मिला है. इसके तहत, डायमंड पावर को 5,403 किलोमीटर लंबे AL-59 जेबरा कंडक्टर की सप्लाई करनी है. यह हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन के लिए इस्तेमाल होने वाला विशेष प्रकार का कंडक्टर होता है. ऑर्डर को 30 जून 2026 तक पूरा करना होगा.

भुगतान की शर्तें और अन्य जानकारियां

इस डील की शर्तों के अनुसार, भुगतान सप्लाई की गई कंडक्टर की लंबाई के आधार पर किया जाएगा, जिसमें मूल्य में कुछ हद तक एडजस्टमेंट की संभावना भी है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह लेन-देन कोई रिलेटेड पार्टी डील नहीं है और इसके प्रमोटरों का Adani Group से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है.

FII की हिस्सेदारी में हुआ इजाफा

कंपनी के प्रति विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का विश्वास भी लगातार बढ़ रहा है. जून 2025 तिमाही में एफआईआई की हिस्सेदारी 0.04% से बढ़कर 1.41% हो गई है. यह दर्शाता है कि विदेशी निवेशक इस स्मॉलकैप स्टॉक को लेकर लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावना देख रहे हैं.

5 साल में 5400% से ज्यादा का रिटर्न

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ने लॉन्ग टर्म निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 5 वर्षों में इस शेयर ने करीब 5448% का रिटर्न दिया है. हालांकि पिछले एक साल में यह स्टॉक केवल 3% ही ऊपर चढ़ा है, लेकिन दीर्घकालिक निवेशकों के लिए यह अब तक का एक बेहतरीन मल्टीबैगर साबित हुआ है. वहीं, शुक्रवार को BSE पर डायमंड पावर का शेयर 1.23% की बढ़त के साथ ₹149.25 पर बंद हुआ. ऑर्डर की खबर के बाद बाजार में इस स्टॉक को लेकर सकारात्मकता देखी गई है. ऐसे में आज इस कंपनी के शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

9 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

9 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

11 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

12 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

12 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

4 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

12 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

4 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

6 hours ago