होम / बिजनेस / DIAL का दावाः वेटिंग का समय घटकर 5 मिनट हुआ, फिर भी यात्रियों को हो रही है ये दिक्कत

DIAL का दावाः वेटिंग का समय घटकर 5 मिनट हुआ, फिर भी यात्रियों को हो रही है ये दिक्कत

हालांकि एयरलाइंस अभी भी यात्रियों को 3 घंटे पहले आकर चेक-इन करने के लिए कह रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः Delhi International Airport Limited (DIAL) ने बुधवार को कहा कि  टर्मिनल 3 पर यात्रियों के लिए कम प्रतीक्षा समय दर्ज किया है. दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर औसत प्रतीक्षा समय 0-5 मिनट तक कम हो गया था. एयरपोर्ट पर एंट्री गेट्स पर वेटिंग टाइम चेक करने की सुविधा भी दी गई थी. हालांकि एयरलाइंस अभी भी यात्रियों को 3 घंटे पहले आकर चेक-इन करने के लिए कह रही हैं. 

इन एयरलाइंस ने कही ये बात

इसके अलावा, यात्रियों को प्रतीक्षा समय के बारे में बताने और अराजकता, देरी, भीड़भाड़ से बचने में मदद करने के लिए T3 दिल्ली हवाई अड्डे के प्रस्थान द्वार पर बोर्ड लगाए गए हैं.एयरलाइनों ने यात्रियों से उनकी उड़ानों से कम से कम 3-4 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचने और केवल एक हैंडबैग ले जाने के लिए कहना शुरू कर दिया है. इंडिगो के बाद, स्पाइसजेट और एयर इंडिया सहित अन्य एयरलाइंस ने भी अपने यात्रियों को हवाई अड्डे पर जल्दी आने के लिए कहा है.

स्पाइसजेट ने कहा 7 किलो का केवल एक हैंडबैग लाएं

हवाई अड्डे के टर्मिनलों पर यात्रियों की अधिक भीड़ का उल्लेख करते हुए, स्पाइसजेट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे जल्दी पहुंचें और 7 किलोग्राम तक का एक से अधिक हैंड बैगेज न ले जाएं. दिल्ली हवाईअड्डे के बारे में एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की अधिक संख्या के कारण चेक-इन और बोर्डिंग में सामान्य से अधिक समय लगने की उम्मीद है.
 
भीड़ कम करने के लिए एयरलाइंस लगाएं पर्याप्त मैनपावर

मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए सभी चेक-इन और बैगेज ड्रॉप काउंटरों पर पर्याप्त मैनपावर की तैनाती के लिए एयरलाइनों को लिखा था. मंत्रालय ने उनसे संबंधित हवाईअड्डों के प्रवेश द्वारों पर प्रतीक्षा समय के संबंध में अपने सोशल मीडिया फीड पर रीयल टाइम डेटा डालने का भी अनुरोध किया है.

मंत्रालय ने लिखा है, "नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि कुछ हवाईअड्डों पर एयरलाइन चेक-इन काउंटरों पर सुबह के समय मानव रहित या अपर्याप्त कर्मचारी पाए जाते हैं, जिससे हवाईअड्डों पर भीड़ हो जाती है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है."

VIDEO: जानिए DRIIV की CEO Shipra Misra से कि आखिर कैसे आसान हुई है Startup की राह

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

6 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

7 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

10 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

11 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

11 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

6 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

7 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

11 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

6 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

10 hours ago