✕

होम / बिजनेस / ध्रुव एडवाइजर्स और रायन ने वैश्विक टैक्स सेवाओं के विस्तार के लिए किया रणनीतिक संयुक्त उद्यम

ध्रुव एडवाइजर्स और रायन ने वैश्विक टैक्स सेवाओं के विस्तार के लिए किया रणनीतिक संयुक्त उद्यम

इस सौदे के तहत रायन ध्रुव में बहुमत हिस्सेदारी खरीदेगा और भारत में संयुक्त उद्यम की स्थापना करेगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

टैक्स एडवाइजरी क्षेत्र की कंपनी ध्रुव एडवाइजर्स ने आज घोषणा की कि वैश्विक टैक्स सेवाओं और सॉफ्टवेयर प्रदाता रायन ने कंपनी में रणनीतिक निवेश किया है. इस साझेदारी के साथ रायन को भारत, मध्य पूर्व और एशिया में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा, वहीं ध्रुव को रायन के वैश्विक नेटवर्क के जरिये अपनी अंतरराष्ट्रीय पहुंच का विस्तार करने में मदद मिलेगी.

इस सौदे के तहत रायन ध्रुव में बहुमत हिस्सेदारी खरीदेगा और भारत में संयुक्त उद्यम की स्थापना करेगा. रायन की वरिष्ठ नेतृत्व टीम ध्रुव के बोर्ड में शामिल होगी. ध्रुव के पार्टनर्स रायन में इक्विटी हासिल करेंगे, जिससे दोनों पक्षों के हितों का तालमेल सुनिश्चित होगा. ध्रुव एडवाइजर्स के सीईओ दिनेश कनाबार रायन के वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे.

रायन के चेयरमैन और सीईओ जी. ब्रिंट रायन ने कहा, “यह रणनीतिक निवेश दर्शाता है कि हम उच्च-विकास वाले क्षेत्रों में ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ध्रुव की स्थानीय टैक्स विशेषज्ञता और हमारे एकीकृत टैक्स समाधानों के साथ हम ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं देंगे. मैं दिनेश का हमारी नेतृत्व टीम में स्वागत करता हूँ और उनके योगदान की प्रतीक्षा कर रहा हूँ.”

ध्रुव एडवाइजर्स की स्थापना 2014 में दिनेश कनाबार ने की थी. कंपनी के पास 38 पार्टनर्स और सीनियर लीडर्स हैं, जिन्हें भारत, मध्य पूर्व और सिंगापुर में 11 कार्यालयों में 500 से अधिक पेशेवरों का सहयोग प्राप्त है. ध्रुव के ग्राहक एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, केमिकल्स, वित्त, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं.

ध्रुव एडवाइजर्स के चेयरमैन और सीईओ दिनेश कनाबार ने कहा, “रायन से जुड़ना ध्रुव की वैश्विक विकास यात्रा का अहम पड़ाव है. इस साझेदारी से हमारी वैश्विक पहुंच बढ़ेगी. हमने रायन को इसलिए चुना क्योंकि हमें विश्वास है कि यह हमारे ग्राहकों और टीम के लिए सबसे मजबूत प्लेटफॉर्म साबित होगा. मैं दोनों नेतृत्व टीमों के बीच तालमेल को लेकर उत्साहित हूँ और अपने नए पद पर वैश्विक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतीक्षा कर रहा हूँ.”

ध्रुव की सेवाओं में कॉर्पोरेट टैक्स और रेगुलेटरी एडवाइजरी, एम एंड ए टैक्स स्ट्रक्चरिंग, इनडायरेक्ट टैक्स, ट्रांसफर प्राइसिंग और क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड कंप्लायंस शामिल हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

2 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

4 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

4 hours ago

बड़ी खबरें