होम / बिजनेस / एक ऐसा IPO जो आने से पहले ही 'ग्रे मार्केट' में मचा रहा धमाल, जानिए इसके बारे में सबकुछ

एक ऐसा IPO जो आने से पहले ही 'ग्रे मार्केट' में मचा रहा धमाल, जानिए इसके बारे में सबकुछ

इस कंपनी का IPO लेने के लिए निवेशकों के बीच होड़ लगेगी. ग्रे मार्केट में रिस्पांस ने इस IPO को ट्रेंडिंग बना दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: IPO का सीजन चल रहा है. इस बीच एग्रोकेमिकल कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड (Dharmaj Crop Guard) का IPO भी आने वाला है. इस कंपनी का IPO 28 नवंबर, 2022 को आ रहा है, जिसमें आप 30 नवंबर, 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं. यानी इस कंपनी का IPO सार्वजनिक रूप से सिर्फ तीन दिनों के लिए खुला रहेगा. इस IPO का प्राइस बैंड 216 रुपये से लेकर 237 रुपये तक है.

251 करोड़ रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य
धर्मज क्रॉप गार्ड IPO में मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 216 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के फ्रेश इश्यू और 14.83 लाख इक्विटी शेयरों के ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल हैं. अहमदाबाद स्थित यह कंपनी प्राइस बैंड के ऊपरी हिस्से के अनुसार, 251 करोड़ रुपये प्राप्त करेगी.

ग्रे मार्केट में आज का रेट
मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार, धर्मज क्रॉप गार्ड के शेयर आज ग्रे मार्केट में 58 रुपये के प्रीमियम (GMP) पर उपलब्ध हैं, जो पिछले सेशन में 45 रुपये था. कंपनी के शेयरों के 8 दिसंबर, 2022 (गुरुवार) को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है.

क्या करती है धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड?
धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड (Dharmaj Crop Guard Ltd.) एक एग्रोकेमिकल कंपनी है, जिसकी स्थापना 2015 में हुई थी. कंपनी B2C और B2B ग्राहकों के लिए कीटनाशकों, जड़ी-बूटियों, पौधों के विकास नियामकों, उर्वरकों और एंटीबायोटिक दवाओं जैसे एग्रोकेमिकल फॉर्मूलेशन की एक बड़े स्तर पर मैन्यूफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूटिंग और मार्केटिंग का काम करती है.

219 से अधिक इंस्टीट्यूशनल प्रोडक्ट्स
इस कंपनी के पास जुलाई, 2022 तक 219 से अधिक इंस्टीट्यूशनल प्रोडक्ट्स थे, जिन्हें उन्होंने भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 600 से अधिक ग्राहकों को बेचा और 25 देशों में 60 से अधिक ग्राहकों को अपने उत्पादों का निर्यात किया. इस कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2020, 2021 और 31 अक्टूबर, 2021 को समाप्त हुए सात महीने की अवधि के लिए ऑपरेशंस से राजस्व क्रमशः 1,982 मिलियन रुपये, 3,024 मिलियन रुपये और 2,272 मिलियन रुपये हासिल किया.

17 राज्यों में बेचे जाते हैं कंपनी के प्रोडक्ट्स
कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है. धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड की मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी सेंटर पर एक रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) सेंटर भी है. जुलाई, 2022 तक कंपनी के ब्रैंडेड प्रोडक्ट्स 4,200 डीलर्स के माध्यम से 17 राज्यों में बेचे जाते हैं. इस कंपनी के 16 स्टॉक डिपो भी हैं.

क्या होता है IPO ग्रे-मार्केट 
शेयर बाजार में जो ट्रेडिंग होती है उसकी निगरानी मार्केट रेगुलेटर सेबी करता है, इसे White Market कहते हैं, क्योंकि ये कानून के दायरे में होता है. दूसरी तरफ कुछ बिजनेस काले धंधे या Black Market होते हैं, जो कानून की नजर में गलत होते हैं, जैसे कोई चीज स्मगलिंग या चोरी करके बेची जाए. लेकिन इन सबके बीच में एक ग्रे एरिया होता है, जो न तो  White Market के दायरे में आता है और न Black Market के दायरे में, यानी न तो वो कानूनी है और न ही गैर-कानूनी. बस वो रेगुलेटेड नहीं है. ठीक ऐसे ही होते हैं IPO ग्रे मार्केट, जिसमें शेयरों की ट्रेडिंग तो होती है, लेकिन उन पर सेबी के नियम लागू नहीं होते. सेबी के नियम लिस्टेड कंपनियों पर ही लागू होते हैं, लेकिन अगर कोई IPO लिस्ट ही नहीं हुआ तो उस पर सेबी के नियम लागू नहीं हो सकते. ग्रे मार्केट और कुछ नहीं बल्कि एक संकेत होता है कि कोई शेयर लिस्ट होने के बाद कैसा परफॉर्म करेगा. भले ही ग्रे मार्केट आधिकारिक नहीं है, लेकिन गैर-कानूनी भी नहीं है.

VIDEO : सिर्फ 1 साल में 42% रिटर्न दे सकती है ये सरकारी कंपनी, ब्रोकरेज हाउस ने रखा ये टारगेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

18 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

19 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

22 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

22 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

22 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

19 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

22 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

18 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

21 hours ago