होम / बिजनेस / DGCA ने AIR INDIA के इस सीनियर अधिकारी को किया सस्पेंड, इस वजह से उठाया कदम
DGCA ने AIR INDIA के इस सीनियर अधिकारी को किया सस्पेंड, इस वजह से उठाया कदम
DGCA ने ये कदम दरअसल इसलिए उठाया है क्योंकि उसके द्वारा की गई निगरानी में कई चीजों में कमी पाई गई थी. इसी को लेकर DGCA ने ये कदम उठाया.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
DGCA ने सभी विमान कंपनियों को कड़ा संदेश देते हुए एयर इंडिया के चीफ ऑफ फ्लाइट सेफ्टी ऑफिसर को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. DGCA की ओर से ये कदम दरअसल 25 और 26 तारीख की गई निगरानी के बाद ये कदम उठाया गया है. इसमें एक्सीडेंट बचाव और आवश्यक तकनीक चीजों में कमी के कारण ये कदम उठाया गया है.
DGCA ने बयान जारी कर दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार DGCA ने एक बयान जारी कर इस कदम को लेकर जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि एयर इंडिया के रोकथाम निवारण इंतजामों, अपेक्षित और जरूरी तकनीकी कमियों की पुष्टि के लिए एयर इंडिया के मुख्य फ्लाइट सुरक्षा अधिकारी को दी जाने वाली मंजूरी को एक महीने के लिए रोक दिया है.
इससे पहले इंडिगो के खिलाफ DGCA उठा चुका है कदम
DGCA इससे पहले इंडिगो पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा चुका है. इंडिगो पर ये जुर्माना उन गलतियों के कारण लगाया गया जिसके कारण 6 महीने के भीतर उसके एयरबस A 321 4 ट्रेल के शिकार हुए थे. DGCA प्रमुख ने इस मामले में जांच के आदेश भी दिए थे. DGCA की ओर से जो स्पेशल ऑडिट किया गया था उसमें ऑपरेशन, ट्रेनिंग, इंजीनियरिंग और फ्लाइट डेटा मैनेजमेंट प्रोग्राम के डॉक्यूमेंटेशन और प्रोसीजर की समीक्षा की गई थी. इसके बाद DGCA ने कहा था कि इसमें कुछ कमियां पाई गई है, जिसके कारण इंडिगो को नोटिस जारी किया गया है.
टैग्स