होम / बिजनेस / बाजार की गिरावट के बावजूद कुछ शेयर कर सकते हैं कमाल, जानिए आज कहां हो सकता है फायदा
बाजार की गिरावट के बावजूद कुछ शेयर कर सकते हैं कमाल, जानिए आज कहां हो सकता है फायदा
बीते शुक्रवार को BSE का सेंसेक्स 387.73 अंक गिरकर 82,626.23 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 96.55 अंक गिरकर 25,327.05 अंक पर बंद हुआ.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago
पिछले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए. हालांकि, बाजार की इस कमजोरी के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों ने मजबूती दिखाई और तकनीकी संकेतकों के आधार पर इनमें आगे भी तेजी के आसार हैं. दूसरी ओर, कुछ दिग्गज शेयरों में गिरावट के संकेत हैं, जिनमें सतर्क रहना जरूरी है. जानिए आज के कारोबार में आपको किन स्टॉक्स पर नजर रखनी चाहिए.
शुक्रवार को बाजार में दिखी गिरावट
पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार, 20 सिंतबर को घरेलू शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 387.73 अंक यानी 0.47% गिरकर 82,626.23 के स्तर पर बंद हुआ. दिन के दौरान यह एक समय 528.04 अंक तक लुढ़क गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 96.55 अंक यानी 0.38% गिरकर 25,327.05 अंक पर बंद हुआ.
बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली बनी गिरावट की वजह
गिरावट की अहम वजह प्रमुख बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली रही. HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank जैसे दिग्गजों में निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में आ गए.
किन शेयरों में दिख रही खरीदारी?
विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है. इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छू लिया है, जो निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है. तेजी के संकेत देने वाले शेयरों में Adani Power, Glenmark Life Sciences, Anant Raj, Netweb Technologies, Tanla Platforms, Vodafone Idea और Ipca Labs शामिल हैं. इन सभी में निवेशकों की रुचि बढ़ी है और इनका प्रदर्शन बाजार की दिशा के विपरीत मजबूती दिखा रहा है.
इन स्टॉक्स में दिख रही कमजोरी
दूसरी तरफ, तकनीकी संकेतक MACD (Moving Average Convergence Divergence) के अनुसार कुछ स्टॉक्स में कमजोरी के संकेत हैं. इनमें अब गिरावट का दौर शुरू हो सकता है. कमजोरी वाले शेयरों में HCL Technologies, Mahindra & Mahindra (M\&M), ICICI Bank, Titan Company, Nestle India, Kotak Mahindra Bank और Hindustan Unilever (HUL) शामिल हैं. इन शेयरों में फिलहाल निवेश करने से पहले सतर्कता बरतना जरूरी है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
टैग्स