✕

होम / बिजनेस / शेयर में गिरावट के बाद भी इस IT कंपनी पर अमेरिकी ब्रोकरेज को भरोसा, बढ़ाया टारगेट प्राइस

शेयर में गिरावट के बाद भी इस IT कंपनी पर अमेरिकी ब्रोकरेज को भरोसा, बढ़ाया टारगेट प्राइस

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बोफा सिक्योरिटीज (BofA Securities) ने इंफोसिस (Infosys) की रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड कर खरीद लिया है. साथ ही इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईटी (IT) सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) के शेयर इस साल करीब 3 प्रतिशत गिरे हैं. हालांकि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बोफा सिक्योरिटीज (BofA Securities) को इस पर भरोसा जताया है और इसकी रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड कर खरीद लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है. आपको बता दें, मंगलवार को खबर लिखने तक बीएसई पर इसके शेयर की कीमत फिलहाल 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 1498.95 रुपये के भाव पर पहुंच गई. इंट्रो-डे में यह 2.22 प्रतिशत उछलकर 1509.80 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचा था. इसका फुल मार्केट कैप 6, 24,850.83 करोड़ रुपये है. 

निवेश के लिए क्या है टारगेस प्राइस?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रोकरेज फर्म ने इंफोसिस की रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड कर खरीद लिया है. इसके अलावा टारगेट प्राइस भी 1735 रुपये से बढ़ाकर 1785 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार टीसीएस (TCS) के मुकाबले यह शेयर 20 प्रतिशत डिस्काउंट पर है, तो इसमें तेजी की काफी गुंजाइश है. जिसके चलते इसकी रेटिंग को अपग्रेड किया गया है. ब्रोकरेज ने अनुमान लगाया है कि इस साल के मध्य से इसके शेयर की स्थिति सुधर सकती है और अगले साल एक साथ काफी डिमांड आ सकती है. 

इसे भी पढ़ें-नई EMPS लागू होने के बाद बढ़ गए हैं ई स्कूटर के दाम, जानते हैं क्या है इनकी नई कीमत?

वित्त वर्ष 2026 के लिए क्या है अनुमान?

अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म के अनुसार इंफोसिस का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 में 9 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ सकता है. इसे बेसेल -3 पर बैंकों के खर्च और एसएपी अपग्रेड से सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा आईटी पर बढ़ते खर्च से भी इसे सपोर्ट मिलेगा, जिसमें अमेरिकी चुनाव के बाद तेजी आ सकती है. हालांकि बोफा का मानाना है कि इंफोसिस के लिए मार्च 2024 तिमाही सुस्त रह सकती है, लेकिन बाद में इसके शेयर काफी तेजी के बढ़ेंगे और अपने निवेशकों को लाभ पहुंचाएंगे.        

एक साल में इसके शेयरों का क्या रहा हाल?
इंफोसिस का शेयर पिछले साल 25 अप्रैल 2023 को 1,215.45 रुपये पर कारोबार कर था. यह इसके शेयरों के लिए 1 साल का लो रिकॉर्ड लेवल था. इसके बाद 10 महीने बाद यह 42 प्रतिशत से अधिक उछलकर 6 फरवरी 2024 को 1731 रुपये पर पहुंच गया है, जोकि इसके शेयरों के लिए 1 साल का हाई रिकॉर्ड है. अब तक कंपनी के  शेयर ने इस कीमत को नहीं छुआ है. फिलहाल इसका शेयर 13 प्रतिशत गिरावट पर कारोबार कर रहा है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

11 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

12 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

15 hours ago