✕

होम / बिजनेस / शनिवार होने के बावजूद 1 फरवरी को खुलेगा बाजार, जानिए क्यों?

शनिवार होने के बावजूद 1 फरवरी को खुलेगा बाजार, जानिए क्यों?

इस बार 1 फरवरी, 2025 को शन‍िवार के द‍िन देश का शेयर बाजार खुला रहेगा. इस बारे में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की तरफ से एक नोट‍िफ‍िकेशन जारी किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हर साल बजट पेश होने के दिन बाजार में हलचल तेज हो जाती है. लेकिन इस बार एक बड़ा सवाल सबके मन में है. क्या 1 फरवरी 2025 को शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? आमतौर पर भारतीय शेयर बाजार शन‍िवार और रव‍िवार को बंद रहता है, लेक‍िन इस बार शनिवार यानी 1 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार खुलाा रहेगा. दरअसल, इस बार शन‍िवार (1 फरवरी) को व‍ित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी. ऐसे में भारतीय शेयर बाजार (NSE) ने एक सूचना जारी की है. एनएसई की तरफ से जारी सूचना में कहा गया क‍ि 1 फरवरी (शन‍िवार) के द‍िन शेयर बाजार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहेंगे.

कुछ खास मौकों पर शनिवार को भी खुलता है बाजार

सामान्य दिनों में शेयर बाजार हफ्ते के आख‍िरी दो द‍िन शन‍िवार और रव‍िवार को बंद रहते हैं, लेकिन कभी-कभी खास मौकों पर जैसे आम बजट के दिन बाजार शनिवार को भी खुला रहता है. इसी तरह 1 फरवरी, 2020 और 28 फरवरी, 2015 को भी बजट शनिवार को पेश किया गया था और उस दिन बाजार खुला रहा था. जो लोग बजट पेश किए जाने वाले दिन बाजार खुलने से पहले ट्रेडिंग करना चाहते हैं, उनके लिए बाजार सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक खुला रहेगा.

ये रहा शड्यूल

एक नोट‍िफिकेशन के अनुसार बीएसई इंडेक्स की गणना भी 1 फरवरी, 2025 (शनिवार) को की जाएगी. एक्सचेंज ने इस दिन को केंद्रीय बजट 2025-26 के कारण विशेष कारोबारी दिन घोषित किया है. बाजार नियमित कारोबारी घंटों के दौरान खुला रहेगा. इस बारे में ज्‍यादा जानकारी न‍िम्‍नल‍िख‍ित है-

- ब्लॉक डील मीटिंग-1 : सुबह 08:45 बजे से 09:00 बजे तक
- स्‍पेशल प्री-ओपन सेशन (आईपीओ और रील‍िस्‍टेड स‍िक्‍योर‍िटी के लिए): सुबह 09:00 से 09:45 बजे तक
-कॉल ऑक्शन इलिक्‍व‍िड सेशन (हर 1 घंटे के 6 सेशन): सुबह 09:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
-ब्लॉक डील मीटिंग-2 : दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक
-पोस्‍ट क्‍लोज‍िंग सेशन: दोपहर 3:40 बजे से 4:00 बजे तक
-ट्रेड मॉड‍िफ‍िकेशन कट ऑफ टाइम: शाम 4:15 बजे तक

-कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट (Commodity Market) शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा.  
T+0 सेटलमेंट सेशन (Same-day Settlement) नहीं होगा, क्योंकि यह सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा.

क्या MCX भी रहेगा खुला?
शेयर बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा. MCX की ट्रेडिंग टाइमिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी. इससे ट्रेडर्स को बजट घोषणाओं के आधार पर रियल-टाइम हेजिंग और रिस्क मैनेजमेंट करने में मदद मिलेगी.  

यून‍ियन बजट 2025
वित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण देश की आर्थिक स्थिति पर एक रिपोर्ट पेश करेंगी, जिसे आर्थिक सर्वेक्षण कहा जाता है. इस दिन संसद के दोनों सदन (लोकसभा और राज्यसभा) भी राष्ट्रपति के भाषण के बाद थोड़े समय के लिए मीट‍िंग करेंगे. लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभ‍िभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दो दिन (3 और 4 फरवरी) तय किए हैं. राज्यसभा ने इस चर्चा के लिए तीन दिन का समय रखा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

40 minutes ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

3 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें