होम / बिजनेस / शेयर बाजार है जोखिम भरा, लेकिन फिर भी खिंचे आ रहे लोग; ये आंकड़े दे रहे गवाही

शेयर बाजार है जोखिम भरा, लेकिन फिर भी खिंचे आ रहे लोग; ये आंकड़े दे रहे गवाही

अक्टूबर 2022 में डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 10.4 करोड़ हो गई, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में निवेश भले ही जोखिम भरा हो, लेकिन इसमें किस्मत आजमाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि बीते कुछ वक्त में डीमैट खातों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है. अक्टूबर 2022 में डीमैट अकाउंट्स की संख्या बढ़कर 10.4 करोड़ हो गई. जबकि पिछले साल अक्टूबर तक यह संख्या 7.4 करोड़ थी. सीधे शब्दों में कहें तो 1 साल में डीमैट अकाउंट्स की संख्या 41% बढ़ी है.

अक्टूबर में खुले इतने खाते
मीडिया रिपोर्ट्स में 'मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज' के हवाले से बताया गया है कि डीमैट अकाउंट्स की संख्या बढ़ी है, लेकिन इसकी रफ्तार पहले के मुकाबले सुस्त है. अगस्त में 26 लाख नए खाते जोड़े गए थे, ये संख्या सितंबर में 20 लाख और अक्टूबर में महज 18 लाख रह गई. एक साल पहले यानी कि अक्टूबर, 2021 में 36 लाख डीमैट अकाउंट खुले थे. वित्तवर्ष 2022-23 के जुलाई-सितंबर क्वार्टर में 48 लाख से ज्यादा नए डिमैट अकाउंट्स खोले गए हैं.

धीमी रफ्तार की वजह
एक्सपर्ट्स का कहना है कि डीमैट अकाउंट्स में वृद्धि की रफ्तार के सुस्त रहने के कई कारण हैं, इसमें सबसे प्रमुख है कैलेंडर वर्ष में वैश्विक कारकों से बाजार में आई अस्थिरता तथा बाजारों का कमजोर प्रदर्शन. उनके मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बाजार में अस्थिरता बढ़ गई, इसलिए जनवरी से नए अकाउंट खुलने की रफ्तार धीमी रही है. इसी तरह, अक्टूबर में नए खाते खुलने की गति कम रहने का एक फेस्टिव सीजन भी है. लेकिन अच्छी बात यह है कि खातों की कुल संख्या में इजाफा हुआ है, जो दर्शाता है कि शेयर बाजार निवेश के लिए लोगों की पसंद बना हुआ है.  

कौन खोल सकता है अकाउंट?
शेयर बाजार में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है. इसी की मदद से आप शेयर खरीद-बेच सकते हैं. 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति ये खाता खोल सकता है. आजकल सबकुछ बेहद आसान हो गया है. संबंधित ब्रोकरेज हाउस की साइट पर जाकर कुछ ही देर में अकाउंट ओपन किया जा सकता है. इसके लिए पैन, बैंक अकाउंट, आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ आवश्यक है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

22 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

21 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

22 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago