होम / बिजनेस / शॉपिंग फेस्टिवल के कारण बढ़ी इन कर्मचारियों की मांग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

शॉपिंग फेस्टिवल के कारण बढ़ी इन कर्मचारियों की मांग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

इस अध्‍ययन में कहा गया है कि इसमें कई तरह के काम होने के कारण कांट्रैक्‍ट कर्मचारियों के लिए कई अवसर हैं, जिसके लिए उन्‍हें ये कर्मचारी चाहिए. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में भले ही अभी मॉनसून ने दस्‍तक दी हो लेकिन ई-कॉमर्स कंपनियों ने आगामी त्योहारी सीजन को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस कड़ी में अध्‍ययन ये कहता है कि अगर जून के आंकड़ों को देखें तो ई कॉमर्स में 25 प्रतिशत और क्विक कॉमर्स में 35 प्रतिशत र्मचारियों की ज्‍यादा जरूरत पड़ी है. इसी को देखते हुए अब अमेजन फिल्‍पकॉर्ट जैसी कंपनियों ने त्‍योहारी सीजन के लिए तैयारियां करना शुरू कर दिया है जिससे उनका उस समय परफॉरमेंस बेहतर रहे और वो अच्‍छी सेल कर सकें.

 क्‍या कहता है ये अध्‍ययन 
टास्कमो गिग इंडेक्स के इस अध्‍ययन में कहा गया है कि वर्ष 2022 के जून में 40-45 मिलियन कांट्रैक्‍ट कर्मचारियों की जरूरत पड़ी थी जबकि इस साल मई 2023 में 200 मिलियन कांट्रैक्‍ट कर्मचारियों की मांग पैदा हुई है. कर्मचारियों की ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, फिनटेक और एफएमसीजी कंपनियों ने पिछले साल से सबसे ज्यादा मांग की. साल दर साल इनकी मांग में इजाफा बताता है कि इकोनॉमी तेजी से आगे बढ़ रही है. 

क्‍या बोले कंपनी के फाउंडर 
प्रशांत जनाद्रि, टास्कमो के सह-संस्थापक ने कहा कि मौजूदा तकनीकी प्रगति और उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं के कारण इस क्षेत्र में कई तरह का रोजगार पैदा हुआ है. उन्‍होंने कहा कि ई-कॉमर्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, विशेष रूप से ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी सेवाओं को अपनाने में वृद्धि के साथ-साथ इससे पैकेज डिलीवरी, लास्ट-मील लॉजिस्टिक्स और गोदाम संचालन जैसे क्षेत्रों में कांट्रैक्‍ट श्रमिकों की मांग में बढ़ोतरी हुई है. साल-दर-साल (YoY) के अनुसार देखें तो इनकी भर्ती में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और टेली-कॉलर्स में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 

कई और कंपनियों में भी बढ़ी है इनकी मांग 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का अध्‍ययन कहता है कि ब्रिटानिया और आईटीसी जैसी एफएमसीजी कंपनियों में कांट्रैक्‍ट नौकरियों की मांग साल दर साल 8 फीसदी बढ़ी है. फिनटेक और क्विक कॉमर्स, एडटेक और फूड टेक ने विभिन्न प्लेटफार्मों पर गिग श्रमिकों के लिए क्रमशः 6 प्रतिशत, 5 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की मांग देखने को मिली है. टास्कमो ने कहा कि कांट्रैक्‍ट इकॉनमी में युवाओं की भागीदारी साल-दर-साल 20 फीसदी बढ़ी और अब यह 68 फीसदी तक जा पहुंची है. जैसे-जैसे कांट्रैक्‍ट की अवधारणा को व्यापक स्वीकृति मिल रही है, युवाओं की भागीदारी में वृद्धि हो रही है, जो कांट्रैक्‍ट जॉब भूमिकाएँ लेना पसंद कर रहे हैं. गिग व्यक्तियों को उनकी वास्तविक क्षमता, प्रतिभा और प्राथमिकताओं का पता लगाने में मदद करता है. जनाद्री ने कहा, युवा पीढ़ियां भी विभिन्न अवसरों की खोज के लिए अधिक खुली हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

56 minutes ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

56 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

22 hours ago