होम / बिजनेस / वादा करके भूल गई कंपनी, Dunzo के कर्मचारियों के हाथ फिर खाली

वादा करके भूल गई कंपनी, Dunzo के कर्मचारियों के हाथ फिर खाली

डुंजो सब्जियों से लेकर दवाओं तक डिलीवर करती है. 2014 में शुरू हुई इस कंपनी ने अप्रैल 2023 में बड़े पैमाने पर छंटनी की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्विक कॉमर्स स्टार्टअप डुंजो (Dunzo) के कर्मचारियों की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं. कंपनी वादे के मुताबिक उनकी बकाया सैलरी देने में नाकाम रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Dunzo ने कुछ कर्मचारियों की सैलरी 4 सितंबर को देने का वादा किया था, लेकिन उसे निभाया नहीं. दरअसल, पिछले हफ्ते यह खबर सामने आई थी कि डुंजो ने कर्मचारियों का बकाया वेतन देने के लिए कुछ समय मांगा है और 4 सितंबर तक सभी ड्यू क्लियर करने का वादा किया है, मगर कंपनी इस डेडलाइन को भी मिस कर गई है.

अब कंपनी ने कही ये बात
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने पूर्व कर्मचारियों की सैलरी के भुगतान के लिए एक महीने का समय लिया था. साथ ही वादा किया था कि मौजूदा कर्मचारियों को उनकी अगस्त की सैलरी का भुगतान 4 सितंबर को किया जाएगा. हालांकि, अब कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान विभिन्न चरणों में किया जाएगा. यानी एक साथ सबको वेतन मिलने की उम्मीद न के बराबर है. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि प्रक्रिया संबंधी कुछ जटिलताओं के चलते हमें भुगतान विभिन्न चरणों में करना होगा. सभी कर्मचारियों के भुगतान में एक या दो दिन का अतिरिक्त समय लग सकता है.

कर चुकी है बड़ी छंटनी 
Dunzo का कहना है कि जिन कर्मचारियों की सैलरी प्रोसेस हो गई है, उन्हें ईमेल के माध्यम से सूचित किया गया है. बाकी कर्मचारियों को इस हफ्ते के भीतर अगस्त की सैलरी मिल जाएगी. बता दें कि डुंजो आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है. कंपनी को फंड मिलने की उम्मीद थी और इसीलिए उसने सैलरी पेमेंट के लिए 4 सितंबर की डेट फाइनल की थी. कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में इसका जिक्र भी किया था, लेकिन फंडिंग को लेकर क्या प्रगति हुई, इसके बारे में पता नहीं चल सका है. Dunzo ने कुछ वक्त पहले अपने 30% कर्मचरियों को नौकरी से निकाल दिया था. कंपनी आईपीओ लाने का इरादा भी रखती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago