होम / बिजनेस / Defence Sector के शेयर भर रहे उड़ान, जानिए क्या है इसका कारण?

Defence Sector के शेयर भर रहे उड़ान, जानिए क्या है इसका कारण?

डिफेंस सेक्टर (Defence Sector) के सालाना प्रोडक्शन में इजाफा होने के बाद कई डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय से डिफेंस सेक्टर के शेयर में जबरदस्त तेजी को देखने को मिल रही है. दरअसल, वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना रक्षा उत्पादन बढ़कर 1.27 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. इसमें एक साल पहले के मुकाबले 16.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में डिफेंस सेक्टर के शेयर उड़ान भरते हुए एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. तो आइए जानते हैं ये कौन-सी कंपनियां हैं, जिनके शेयरों में तेजी आई है?

मेक इन इंडिया के तहत बड़ी उपलब्धि
भारत का सालाना डिफेंस प्रोडक्शन 2023-24 में करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादन का मूल्य 1,08,684 करोड़ रुपये था. ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम के तहत एक बड़ी उपलब्धि है. आपको बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली केंद्र सरकार की नीतियों का जोर स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना है. इसी कारण वित्त वर्ष 2024 के दौरान भारत ने अपनी सबसे तेज विकास गति को हासिल किया है.

सरकारी कंपनियां योगदान 79.2 प्रतिशत 
जानकारी के अनुसार 2023-24 में कुल वैल्यू ऑफ प्रोडक्शन (VoP) में से लगभग 79.2 प्रतिशत का योगदान सरकारी रक्षा निर्माण कंपनियों ने दिया है. वहीं, प्राइवेट सेक्टर का योगदान 20.8 प्रतिशत रहा है. वित्त वर्ष 2023-24 में रक्षा निर्यात 21083 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गया. इसमें एक साल पहले के मुकाबले 32.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. उस वक्त यह आंकड़ा 15920 करोड़ रुपये था. पिछले पांच वर्षों में (2019-20 से) रक्षा उत्पादन का मूल्य लगातार बढ़ रहा है और 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है.

किन शेयरों में आया उछाल
डिफेंस शेयर में सबसे अच्छा प्रदर्शन भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) का रहा. इसके शेयर में 9.16 प्रतिशत की उछाल आई है. ये कंपनी एशिया में अर्थमूविंग उपकरण बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. इसने उच्च-गुणवत्ता वाले हाइड्रोलिक्स, भारी-शुल्क वाले डीजल इंजन, वेल्डिंग रोबोट और भारी निर्माण कार्य करने के लिए अपनी उत्पाद रेंज का विस्तार किया है. इसके अलावा मझगांव डॉक (Mazagon Dock Shipbuilders Ltd) में 1.21 प्रतिशक की उछाल दिखी. भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) में 2.80 प्रतिशत, कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Ltd) में 5.41 प्रतिशत, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में 0.56 प्रतिशत और NIBE के शेयर में 5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की.

डिफेंस सेक्टर के साइज में होगी वृद्धि
अगले 10 वर्षों के दौरान भारत के रक्षा क्षेत्र बाजार का आकार 138 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रक्षा उपकरणों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की बढ़ती मांग से इस क्षेत्र के बाजार को बढ़ने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-किसानों के लिए खुशखबरी! 50 प्रतिशत सस्ती मिलेगी खाद

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

3 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

5 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 hours ago