होम / बिजनेस / रक्षा मंत्रालय ने इस स्वदेशी कंपनी को दिया बड़ा ऑर्डर, क्या शेयरों में दिखेगी तेजी?

रक्षा मंत्रालय ने इस स्वदेशी कंपनी को दिया बड़ा ऑर्डर, क्या शेयरों में दिखेगी तेजी?

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को रक्षा मंत्रालय से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. ये कंपनी अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में 100 प्रतिशत से भी ज्यादा रिटर्न दे चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को रक्षा मंत्रालय से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. आपको बता दे, कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब सरकार ने डिफेंस सेक्टर की किसी स्वदेशी कंपनी को इतना बड़ा ऑर्डर दिया हो. वहीं, ये कंपनी पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को 160 प्रतिशत तक का रिटर्न दे चुकी है, तो चलिए जानते हैं कि इस ऑर्डर का HAL के शेयर प्राइस पर क्या असर हो सकता है?

पहली बार इतना बड़ा ऑर्डर 
एयरोस्पेस सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को सरकार से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना (Indian Air Force) की मारक क्षमता बेहतर करने के लिए HAL को 97 और तेज हल्के लड़ाकू विमान (LCA MK-1A) बनाने का ऑर्डर दिया है. यह सरकारी टेंडर 65,000 करोड़ रुपये का है. भारत सरकार इससे पहले अमूमन इतना बड़ा ऑर्डर विदेशी कंपनियों को ही देती थी. इससे स्वदेशी कंपनियों में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के बढ़ते स्तर की झलक मिलती है.

HAL को लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर
HAL को 2021 में एयरफोर्स के लिए 83 तेजस मार्क-1ए बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था. यह डील 46,898 करोड़ रुपये में हुई थी. HAL ने भी फाइटर एयरक्राफ्ट बनाने की रफ्तार तेज कर दी है. कंपनी 2025 तक सालाना 24 विमान तैयार करने का टारगेट हासिल कर सकती है. LCA मार्क-1A के 65 प्रतिशत से अधिक इक्विपमेंट भारत में बने हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे एयरोस्पेस में भारत की आत्मनिर्भरता झलक मिलती है और ये मेक इन इंडिया की ओर बड़ी छलांग हैं.

क्या HAL के शेयर में आएगा उछाल?
हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन यानी 12 अप्रैल, भारतीय शेयर बाजार के लिए बुरा दिन रहा था. निवेशकों के 2.52 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए थे. ऐसे समय में भी डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी HAL के शेयरों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. ट्रेडिंग के दौरान HAL के शेयर की कीमत 3,677 रुपये तक पहुंच गई थी, जो इसका ऑल टाइम हाई है और शेयर 2.05 प्रतिशत चढ़कर 3637.90 रुपये पर बंद हुआ. एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले एक महीने में HAL ने 20 प्रतिशत का रिटर्न दिया. वहीं, पिछले 6 महीने में 85 और 1 साल में 160 प्रतिशत रिटर्न दिया है. ऐसे में अब सरकार से इतना बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद उम्मीद है कि HAL के शेयरों में और भी ज्यादा तेजी आएगीजेफरीज इंडिया (Jefferies India) ने HAL को 'buy' रेटिंग दी है. जेफरीज का मानना है कि वित्त वर्ष 2030 तक कंपनी का रेवेन्यू पांच गुना बढ़ सकता है. साथ ही इसका टारगेट प्राइस 3,900 रुपये तय किया है. 

इसे भी पढ़ें-इस रियल Kerala Story में ऐसा क्या है, जो आम से लेकर खास तक हर कोई कर रहा तारीफ

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

4 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

7 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

4 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

11 hours ago