होम / बिजनेस / दीपिका को ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर बनाने वाली इस अमेरिकी कंपनी के बारे में जानते हैं?

दीपिका को ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर बनाने वाली इस अमेरिकी कंपनी के बारे में जानते हैं?

होम फर्निशिंग इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी 'पॉटरी बार्न' ने दीपिका पादुकोण को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को 'पॉटरी बार्न' ने अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर बनाया है. दरअसल, यह अमेरिकी कंपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है. इसी के तहत दीपिका को ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया गया है. पॉटरी बार्न होम फर्निशिंग इंडस्ट्री की ग्लोबल कंपनी है. कुछ वक्त पहले ही इसने रिलायंस के साथ साझेदारी के तहत भारत में कदम रखा है. कंपनी का दिल्ली में एक स्टोर भी खुल चुका है. 

पहली बार हुआ ऐसा
माना जा रहा है कि यह संभवतः पहला मौका है जब किसी ग्लोबल कंपनी ने किसी भारतीय अभिनेत्री को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर बनाया है. अमेरिकी टेलीविज़न सीरीज देखकर बढ़े हुए लोगों के लिए पॉटरी बार्न कोई नया नाम नहीं है. दुनिया भर में कंपनी को डिजिटल-फर्स्ट, डिजाइन-आधारित और सस्टेनेबल होम रिटेलर के रूप में पहचाना जाता है. पॉटरी बार्न का मुख्यालय यूएस के सैन फ्रांसिस्को में है. 

दिल्ली में है स्टोर
पॉटरी बार्न, विलियम्स-सोनोमा, इंक. का एक पोर्टफोलियो ब्रांड है. सितंबर में कंपनी ने रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के साथ साझेदारी अपना पहला स्टोर दिल्ली में खोला है. पॉटरी बार्न के अधिकांश प्रोडक्ट इन-हाउस ही डिजाइन किए जाते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण पॉटरी बार्न की इन-हाउस डिजाइन टीम के साथ मिलकर एक नए कलेक्शन पर काम करेंगी, जिसे 2023 में लॉन्च किया जाएगा. दीपिका ने इस पार्टनरशिप पर खुशी जताते हुए कहा है कि इंटीरियर डिजाइनिंग को लेकर मेरा जुनून किसी से छिपा नहीं है. यही वजह है कि मैं ग्लोबल होम फर्निशिंग लीडर पॉटरी बार्न के साथ जुड़कर रोमांचित महसूस कर रही हूं. हम साथ मिलकर कुछ शानदार काम करने को तैयार हैं.

इसलिए फेमस है कंपनी
वहीं, पॉटरी बार्न चीफ डिजाइन ऑफिसर मोनिका भार्गव ने कहा कि हम 2023 में नए कलेक्शन लॉन्च करेंगे और लोग ग्राहक दीपिका की सिग्नेचर स्टाइल के साथ पॉटरी बार्न के प्रतिष्ठित डिजाइनों से अपने घरों को सजा सकेंगे. बता दें कि पॉटरी बार्न को होम फर्निशिंग इंडस्ट्री क्षेत्र में अपनी सर्विस और क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है. कंपनी ऐसे उत्पाद तैयार करती है, जो लंबे समय तक चलते हैं और वनों को भी नुकसान नहीं पहुंचाते. पॉटरी बार्न की प्रोडक्ट रेंज में फर्नीचर, बेड्स, कालीन, पर्दे, टेबलटॉप, लाइटिंग और सजावटी सामान शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

9 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

9 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

12 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

13 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

13 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

8 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

9 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

13 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

9 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

12 hours ago