✕

होम / बिजनेस / लगातार चौथे दिन बाजार में गिरावट, लेकिन इन शेयरों में दिख रहे हैं तेजी के संकेत

लगातार चौथे दिन बाजार में गिरावट, लेकिन इन शेयरों में दिख रहे हैं तेजी के संकेत

बुधवार को BSE सेंसेक्स 386.47 अंक टूटकर 81,715.63 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 112.60 अंक की गिरावट के साथ 25,056.90 अंक पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई. बैंकिंग, वाहन और कैपिटल गुड्स कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और अमेरिकी एच-1बी वीजा फीस बढ़ोतरी ने भी बाजार पर दबाव डाला. इसके साथ ही अधिकतर एशियाई बाजारों में बिकवाली के दबाव और गिफ्ट निफ्टी से मिले संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली की संभावना जताई जा रही है, खासकर क्योंकि आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है, जिससे इंट्रा-डे ट्रेडिंग में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. बीएसई सेंसेक्स 386.47 अंक यानी 0.47% टूटकर 81,715.63 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 494 अंक तक गिरा. वहीं, एनएसई निफ्टी 112.60 अंक यानी 0.45% की गिरावट के साथ 25,056.90 अंक पर आ गया.

बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन

सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों में टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं. बाजार की गिरावट के बीच कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई. इनमें पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और एचसीएल टेक फायदे में बंद हुए.

इन शेयरों में आज दिखेगी हलचल

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज कुछ स्टॉक्स खास कॉरपोरेट घटनाओं और लिस्टिंग के चलते चर्चा में रहेंगे, जिनमें पॉलीकैब इंडिया की ब्लॉक डील, ग्लेनमार्क फार्मा का कैंसर दवा के लिए हेंगरुई फार्मा से समझौता, एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस का SEA और SREC के साथ एमओयू, न्यूजेन सॉफ्टवेयर का टीसीएस एनवी के साथ क्लाउड सर्विस एग्रीमेंट, और कैप्रिकॉर्न सिस्टम्स का कृषि व अन्य उत्पादों की सप्लाई शुरू करना शामिल हैं. इसके अलावा SEPC को 75.19 करोड़ का खरीद ऑर्डर, वारी एनर्जीज और टाटा स्टील द्वारा अपनी सहायक कंपनियों में निवेश, स्वान डिफेंस का रॉयल आईएचसी के साथ एमओयू, इंडियन होटल्स का नया होटल प्रोजेक्ट, और यस बैंक में एसएमबीसी की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी जैसी गतिविधियां शामिल हैं.

वहीं, कई कंपनियों में बल्क व ब्लॉक डील्स हुई हैं जैसे AAA Technologies, Ganesh Infraworld, Paradeep Phosphates, Regaal Resources और Kesoram Industries, जबकि Akzo Nobel India और Coffee Day Enterprises में प्रमोटर्स व संस्थागत निवेशकों के बीच शेयरों की बड़ी खरीद-फरोख्त देखने को मिली है.

तेजी के संकेत देने वाले स्टॉक्स

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ स्टॉक्स में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. इनमें Tata Investment, Minda Corp, Syrma SGS Technology, SCI, Deepak Fertilisers, Himadri Speciality और JSW Holdings शामिल हैं. इन शेयरों ने 52 हफ्ते का ऊपरी स्तर पार किया है, जो आगे तेजी का संकेत है.

मंदी का दबाव किन स्टॉक्स पर

तकनीकी संकेतक MACD ने मंदी का रुझान दिखाया है. इसके अनुसार Tata Motors, IndusInd Bank, UltraTech Cement, Tech Mahindra, Mahindra & Mahindra, Axis Bank और TCS के शेयरों में गिरावट की संभावना है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

46 minutes ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

4 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

6 hours ago

बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.