✕

होम / बिजनेस / Decathlon की ‘मेड इन इंडिया’ पहल : 2030 तक 3 अरब डॉलर की लोकल सोर्सिंग और 3 लाख रोजगार का लक्ष्य

Decathlon की ‘मेड इन इंडिया’ पहल : 2030 तक 3 अरब डॉलर की लोकल सोर्सिंग और 3 लाख रोजगार का लक्ष्य

Decathlon की भारत में 25 वर्षों की उत्पादन यात्रा केवल एक कारोबारी सफलता नहीं, बल्कि 'मेड इन इंडिया' की भावना का जीवंत उदाहरण बन चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

खेलों की दुनिया का अग्रणी वैश्विक ब्रांड डीकैथलॉन (Decathlon) भारत में अपने उत्पादन की 25वीं वर्षगांठ पर 'मेड इन इंडिया' (Made In India) पहल को नई दिशा देने जा रहा है. कंपनी ने 2030 तक 3 अरब डॉलर की लोकल सोर्सिंग और 3 लाख रोजगार सृजित करने का बड़ा लक्ष्य तय किया है. यह घोषणा डीकैथलॉन के भारत में उत्पादन के दो दशक से भी ज्यादा समय पूरे होने के मौके पर की गई.

भारत की सोर्सिंग हिस्सेदारी को 8% से बढ़ाकर 15% करने का प्लान

वर्तमान में डीकैथलॉन की वैश्विक सोर्सिंग में भारत की हिस्सेदारी 8% है. कंपनी का लक्ष्य इसे 2030 तक 15% तक पहुंचाना है. इसके तहत विशेष फोकस फुटवियर, फिटनेस इक्विपमेंट और टेक्निकल टेक्सटाइल्स जैसी संभावनाशील श्रेणियों पर रहेगा, जिससे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मांगों को पूरा किया जा सके.

उत्पादन बना रणनीति का केंद्र, क्वालिटी और एक्सीलेंस पर जोर

डीकैथलॉन इंडिया के सीईओ शंकर चटर्जी ने कहा, "भारत में पिछले 25 वर्षों का हमारा प्रोडक्शन अनुभव हमारी सफलता की रीढ़ है. उच्च गुणवत्ता और भरोसेमंद लोकल प्रोडक्शन इकोसिस्टम ने हमें देशभर में विस्तार करने में मदद की है." उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन एक्सीलेंस के साथ-साथ कंपनी खेलों की सबके लिए पहुंच और सस्टेनेबल ग्रोथ पर ध्यान दे रही है.

मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 70% से बढ़कर 90% होगी

कंपनी के मुताबिक, 2025 में भारत में 70% से अधिक उत्पाद मेड इन इंडिया थे और 2030 तक यह आंकड़ा 90% तक पहुंचने की उम्मीद है. इससे कंपनी की लोकल सोर्सिंग रणनीति को नई मजबूती मिलेगी और भारत में रोजगार के नए अवसर बनेंगे.

113 मैन्युफैक्चरिंग साइट्स और 83 सप्लायर्स के साथ मजबूत इकोसिस्टम

डीकैथलॉन का लोकल प्रोडक्शन नेटवर्क भारत में तेजी से विकसित हो रहा है. इसमें शामिल हैं:

- 113 मैन्युफैक्चरिंग साइट्स
- 83 सप्लायर्स
- 7 प्रोडक्शन ऑफिस
- स्थानीय डिजाइन सेंटर, जो इनोवेशन और लागत प्रभावी उत्पादों को बढ़ावा देते हैं.

कंपनी भारत में योग और क्रिकेट जैसे सांस्कृतिक रूप से जुड़े खेलों को ध्यान में रखकर उत्पाद विकास पर भी काम कर रही है.

उत्पादन के जरिये 3 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां

डीकैथलॉन की योजना 3,00,000 से अधिक रोजगार के नए अवसर पैदा करने की है. इससे स्थानीय सप्लाई चेन, कच्चे माल की शुरुआती आपूर्ति, और उत्पादन से जुड़े इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी.

प्रतिक्रिया
ग्लोबल प्रोडक्शन हेड फ्रेडरिक मर्लेवेड ने कहा, "भारत न केवल आकार में, बल्कि गुणवत्ता और इनोवेशन के क्षेत्र में भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है. हमारा फोकस भारत को डीकैथलॉन के शीर्ष वैश्विक उत्पादन केंद्रों में से एक बनाने पर है."

भारत में प्रोडक्शन हेड दीपक डीसूजा ने कहा, "हमने 25 साल की इस यात्रा में गुणवत्तापूर्ण और स्केलेबल उत्पादन क्षमता विकसित की है. हमारा फोकस अब स्मार्ट प्रोडक्शन, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी बढ़ाने पर है. हम सिर्फ प्रोडक्ट्स नहीं बना रहे, हम भारत और दुनिया के लिए खेलों का भविष्य रच रहे हैं."

2030 तक 90 से ज्यादा शहरों तक रिटेल विस्तार का प्लान

वर्तमान में डीकैथलॉन के भारत के 55 शहरों में 132 स्टोर हैं. कंपनी का लक्ष्य है कि 2030 तक यह विस्तार 90 शहरों से अधिक हो. इसके साथ, कैटेगरी-आधारित ग्रोथ और प्रोडक्शन में दक्षता बढ़ाना भी कंपनी की रणनीति का हिस्सा है. यह स्पष्ट है कि डीकैथलॉन का भारत के प्रति निवेश सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी एक दीर्घकालिक साझेदारी की ओर बढ़ रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago