होम / बिजनेस / Tata और Tesla के बीच हुई डील, इस क्षेत्र में दोनों मिलकर करेंगे काम

Tata और Tesla के बीच हुई डील, इस क्षेत्र में दोनों मिलकर करेंगे काम

यह डील ऐसे समय में हुई है जब टेस्ला के मालिक एलन मस्क भारत आने वाले हैं. मस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेस्ला ने अपने ग्लोबल ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सेमीकंडक्टर चिप्स खरीदने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला ने अपनी कारों के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से सेमीकंडक्टर चिप्स खरीदने के लिए यह डील की है. यह डील इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को टॉप ग्लोबल क्लाइंट के लिए विश्वसनीय सप्लायर के रूप में स्थापित करेगा. यह समझौता कुछ ही महीनों में पूरा हो जाएगा.

भारत में व्यापार को इच्छुक है टेस्ला

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर की प्रमुख अमेरिकी कंपनी टेस्ला दुनिया के सबसे तेजी से विस्तार करने वाले प्रमुख ऑटोमोटिव बाजार भारत में प्रवेश करने के लिए उत्सुक है. टेस्ला के प्रमोटर एलन मस्क (Elon Musk) कथित तौर पर इस महीने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए भारत आ रहे हैं. इसी दौरान मस्क द्वारा संभावित भारतीय निवेश की घोषणा करने की उम्मीद है, जिसमें ईवी विनिर्माण सुविधाओं के लिए धन की प्रतिबद्धता भी शामिल है. इस समय उनकी कंपनी बाजार मूल्य के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव कंपनी है.

'वॉर' की चिंता में डूबा बाजार, सेंसेक्स 750 अंक टूटा, निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट

सरकार से मिली है राहत

हाल के नीतिगत बदलावों ने वाहन निर्माताओं को 15% कम आयात शुल्क पर 35,000 डॉलर या उससे अधिक कीमत वाले ईवी (Electric Vehicle) आयात करने की अनुमति दी है. लेकिन, यह भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए तीन वर्षों के भीतर $500 मिलियन का निवेश करने के लिए वाहन निर्माताओं की प्रतिबद्धता पर निर्भर होगा. टेस्ला शुरुआत में भारतीय बाजार के लिए प्रीमियम, फीचर-आधारित इलेक्ट्रिक मॉडल पर दांव लगा सकती है, इसके अलावा स्थानीय स्तर पर एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण पर भी विचार कर सकती है.

टाटा ने शुरू कर दी है भर्ती

इस बीच टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने हाल के महीनों में 50-60 शीर्ष-स्तरीय प्रवासियों की भर्ती करके अपने कार्यबल को बढ़ाया है. ये लोग सेमीकंडक्टर टेक्नोलोजी, रणनीतिक योजना और डिजाइन में उनकी व्यापक विशेषज्ञता का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय संचालन को बढ़ावा दे रहा है. उद्योह एक्सपर्ट्स का मानना है कि टेस्ला कम से कम 2 से 3 अरब डॉलर के निवेश के जरिए भारत में ही ईवी बनाएगा. इसके साथ ही टेस्ला भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी लगा सकता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

7 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

7 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago