होम / बिजनेस / जिस कार में सवार थे साइरस मिस्त्री, उसे चला रही थी एक महिला, जानें कौन हैं वो 

जिस कार में सवार थे साइरस मिस्त्री, उसे चला रही थी एक महिला, जानें कौन हैं वो 

कार की ड्राइवर सीट पर अनाहिता पंडोले थीं और फ्रंट में को-पैसेंजर सीट पर उनके पति दारियस पंडोले बैठे थे. जबकि साइरस मिस्त्री और दिनशॉ पंडोले पिछली सीट पर थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में कुछ नई जानकारी सामने आई हैं. प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कार की पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी. उनकी मौत सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है. हादसे में मिस्त्री के करीबी दोस्त जहांगीर दिनशॉ पंडोले की भी मौत हो गई है. इस कार को कोई मेल ड्राइवर नहीं बल्कि फीमेल डॉक्टर चला रही थीं. 

महिला रोग विशेषज्ञ हैं अनाहिता
साइरस मिस्त्री की मर्सडीज कार (MH 47 AB 6705) गुजरात से मुंबई की ओर जा रही थी. बताया जा रहा है कि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी.  ओवरटेक करने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ गया और वो डिवाइडर से जा टकराई. कार की ड्राइविंग सीट पर अनाहिता पंडोले थीं. अनाहिता और उनके पति दारियस पंडोले भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अनाहिता पंडोले पेशे से एक डॉक्टर हैं. महिला रोग विशेषज्ञ अनाहिता मुंबई के ब्रीच कैन्डी अस्पताल में काम करती हैं. 

नहीं खुले पीछे के एयरबैग
कार की ड्राइवर सीट पर अनाहिता पंडोले थीं और फ्रंट में को-पैसेंजर सीट पर उनके पति दारियस पंडोले बैठे थे. जबकि साइरस मिस्त्री और दिनशॉ पंडोले पिछली सीट पर थे. इन दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी, इसलिए जब दुर्घटना हुई तो इन्हें सबसे ज्यादा चोटें आई और उनकी मौत हो गई. यह भी सामने आया है कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद फ्रंट के दोनों एयरबैग एक्टिव हो गए, लेकिन पीछे के समय पर एक्टिव नहीं हो पाए.  

पारसी समुदाय में जाना-पहचाना नाम
डॉ. अनाहिता पंडोले को मेडिकल फील्ड में 32 साल का अनुभव है. वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के साथ-साथ जसलोक अस्पताल और अनुसंधान केंद्र,  B.D. Petit Parsee पारसी जनरल अस्पताल और मासीना अस्पताल से भी जुड़ी हुई हैं. अनाहिता पारसी समुदाय में एक जाना-माना नाम हैं. जनवरी 2004 में बॉम्बे पारसी पंचायत के साथ मिलकर उन्होंने पारसी महिलाओं के लिए एक फर्टिलिटी प्रोजेक्ट शुरू किया था. इस प्रोजेक्ट का मकसद पारसी समुदाय की घटती आबादी की समस्या का समाधान खोजना है. बता दें कि इस प्रोजेक्ट के तहत पारसी कपल्स को सब्सिडी पर फर्टिलिटी से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.

...तो शायद बच जाती जान
फेमस Gynaecologist अनाहिता पंडोले ने 1990 में टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज और बीवाईएल नायर चैरिटेबल अस्पताल से एमबीबीएस किया था. इसके बाद उन्होंने उसी कॉलेज से 1994 में एमडी-ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी की पढ़ाई पूरी की. बताया जा रहा है कि उन्हें ड्राइविंग में भी अच्छा अनुभव है. गाड़ी अत्यधिक स्पीड में होने की वजह से अनाहिता का स्टीयरिंग पर से नियंत्रण छूट गया और वो सीधे डिवाइडर से जा टकराई. यदि मिस्त्री ने सीट बेल्ट पहनी होती और पीछे से एयरबैग टाइम पर खुल गए होते, तो शायद उनकी जान बच सकती थी.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

24 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

49 minutes ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

2 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

49 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

2 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago