✕

होम / बिजनेस / क्यूब हाइवेज का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, EBITDA और AUM में भी बढ़ोतरी

क्यूब हाइवेज का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, EBITDA और AUM में भी बढ़ोतरी

कंपनी ने इस तिमाही में Rs 1,330 करोड़ (Rs 13.3 बिलियन) का वाणिज्यिक पत्र (commercial paper) भी जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्यूब हाइवेज फंड एडवाइजर्स द्वारा प्रबंधित क्यूब हाइवेज ट्रस्ट (Cube Highways Trust) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY26) में अपने परिचालन से समेकित राजस्व में 19.2% की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी का राजस्व Rs 944.27 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q1FY25) में Rs 791.9 करोड़ था. हालांकि, इस तिमाही में शुद्ध लाभ गिरकर Rs 40.3 लाख रह गया, जबकि पिछली वर्ष की पहली तिमाही में यह Rs 3.86 करोड़ था.

प्रति यूनिट Rs 2.50 डिस्ट्रीब्यूशन को मंजूरी

कंपनी के निवेश प्रबंधक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस तिमाही के लिए Rs 2.50 प्रति यूनिट वितरण (Distribution Per Unit - DPU) को मंज़ूरी दी है. कुल वितरण राशि Rs 336 करोड़ तय की गई है, जिसमें Rs 1.33 प्रति यूनिट ब्याज और Rs 1.17 प्रति यूनिट पूंजी वापसी के रूप में शामिल हैं.

यातायात और टोल आय में स्थिर वृद्धि

कंपनी के ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) पंकज वसानी ने बताया, "परिचालन से राजस्व Rs 9,443 मिलियन रहा, जो सालाना आधार पर 19.2% अधिक है. टोल राजस्व में 10.3% की सालाना वृद्धि हुई है, जबकि यातायात में 6.3% की बढ़ोतरी देखी गई है. अधिकांश कॉरिडोरों में ट्रैफिक ट्रेंड स्थिर से सकारात्मक रहे." उन्होंने यह भी बताया कि पोर्टफोलियो विस्तार के बावजूद कुल खर्च Rs 9,755 मिलियन पर स्थिर रहा.

EBITDA और AUM में मजबूत वृद्धि

EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) इस तिमाही में बढ़कर Rs 701.6 करोड़ हो गया, जो सालाना 22% की वृद्धि को दर्शाता है. इसी अवधि में कंपनी की कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) भी बढ़कर Rs 36,500 करोड़ (Rs 365 बिलियन) हो गईं, जिसमें तिमाही के दौरान Rs 4,300 करोड़ की वृद्धि हुई. नकदी प्रवाह और ऋण स्तर नियंत्रण में कंपनी की तरलता स्थिति मजबूत रही, जहां नकद और नकद समतुल्य राशि Rs 1,140 करोड़ (Rs 11.4 बिलियन) रही. कुल कर्ज Rs 19,212 करोड़ (Rs 192.12 बिलियन) रहा, जो स्वीकृत सीमा के भीतर है.

कंपनी ने इस तिमाही में Rs 1,330 करोड़ (Rs 13.3 बिलियन) का वाणिज्यिक पत्र (commercial paper) भी जारी किया, ताकि अल्पकालिक फंडिंग को बेहतर बनाया जा सके और कुल वित्त लागत को घटाया जा सके.

रिकॉर्ड तिथि और भुगतान समय

इस वितरण के लिए रिकॉर्ड तिथि 4 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है. डिस्ट्रीब्यूशन भुगतान 11 अगस्त 2025 या उससे पहले किया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

22 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

23 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

3 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

22 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

20 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.