होम / बिजनेस / 3 साल में 3 गुना बढ़ा क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन, RBI ने जारी की रिपोर्ट

3 साल में 3 गुना बढ़ा क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन, RBI ने जारी की रिपोर्ट

भारत में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि पिछले 3 सालों में क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन 3 गुना बढ़ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस डिजिटल युग में लोगों में क्रेडिट कार्ड से खर्च (Credit Card Spending) करने का ट्रेंड भी बढ़ा है. लोग इन दिनों क्रेडिट कार्ड से खूब खर्च कर रहे हैं. अगर आपके पास पैसे नहीं हैं, तो भी आप क्रेडिट कार्ड (Bank Credit Card) से शॉपिंग कर सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आप समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं चुका पाए, तो भी ईएमआई (Credit Card EMI) बंधवा सकते हैं. ऐसे में क्रेडिट कार्ड की मांग बहुत बढ़ रही है, उसी का परिणाम है कि क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन 3 साल में 3 गुना तक बढ़ गया है. इसे लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने एक रिपोर्ट जारी की है, तो चलिए जानते हैं आरबीआई की रिपोर्ट में क्या है?

18.31 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन 
देश में क्रेडिट कार्ड का उपयोग (Credit Card USE) कितनी तेजी से बढ़ रहा है, इसका अंदाजा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों से लगाया जा सकता है. आंकड़ों के अनुसार पिछले 3 वर्षों के दौरान क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन 3 गुना बढ़ गया है. यह मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान 18.31 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं, 3 साल पहले मार्च 2021 में ये 6.30 लाख करोड़ रुपये था. 

किस तरीके से बढ़ रहा है खर्च?

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2021 को समाप्त वर्ष के दौरान क्रेडिट कार्ड लेन-देन का मूल्य 6.30 लाख करोड़ रुपये था. यह मार्च 2022 में बढ़कर 9.71 लाख करोड़ रुपये और मार्च 2023 तक 14.32 लाख करोड़ रुपये हो गया. अब यह 18 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है. इस समय कार्ड यूजर्स का मासिक खर्च 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक है. इस साल मार्च महीने में यह 164,459 करोड़ रुपये रहा जबकि मार्च 2021 में यह 72,319 करोड़ रुपये था.

क्रेडिट कार्ड की संख्या में भी लगातार हो रहा इजाफा

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार बैंकों द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड की संख्या भी मार्च 2024 तक तेजी से बढ़कर 10.18 करोड़ हो गई है. 1 साल पहले यानी मार्च 2023 में यह संख्या 8.53 करोड़ और मार्च 2022 में 7.36 करोड़ और मार्च 2021 में 6.20 करोड़ थी.

इसे भी  पढ़ें-ग्राहकों के लिए जारी अलर्ट, इस दिन बंद रहेगी HDFC bank की मोबाइल बैंकिंग सर्विस

बकाया में भी हो रही है बढ़ोतरी

जिस तरह से लोग क्रेडिट कार्ड से खर्च खूब कर रहे हैं, उसी तरह उनका बकाया भी बढ़ रहा है. मई 2024 तक क्रेडिट कार्ड का बकाया 2,67,979 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि 2022 में यह 1,61,512 करोड़ रुपये था. कार्ड बकाया बैंकों द्वारा दी गई ब्याज-मुक्त अवधि के बाद ग्राहकों से मिलने वाली राशि है.

निजी बैंकों का दबदबा

आपको बता दें, क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में निजी बैंकों का दबदबा है. एचडीएफसी बैंक 2.11 करोड़ क्रेडिट कार्ड के साथ शीर्ष कार्ड जारीकर्ता है. वहीं, भारतीय स्टेट बैंक का नंबर इसके बाद ही है, जिसने अब तक 1.91 करोड़ कार्ड जारी किए हैं. इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक 1.7 करोड़ कार्ड और एक्सिस बैंक के 1.43 करोड़ कार्ड हैं. 

इस बात का रखे ध्यान
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस चीज ने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड सेगमेंट की ओर आकर्षित किया है, वह अधिक खर्च पर रिवॉर्ड, लोन ऑफर और एयरपोर्ट लाउंज लाभ, फेस्टिवल ऑफर आदि शामिल हैं. हालांकि उन्हें क्रेडिट कार्ड का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से पहले कई बार सोचना भी चाहिए. क्योंकि अगर ग्राहक ब्याज-मुक्त अवधि से अधिक समय तक कार्ड का बकाया रखते हैं, तो उन्हें कुछ मामलों में 42 प्रतिशत तक की ब्याज दर का भुगतान करना पड़ता है, यह उन्हें कर्ज के जाल में फंसा देगा.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago