होम / बिजनेस / Paytm को लेकर 2023 में काफी बढ़ गई थी शिकायतें, आखिर कैसे हुआ इतना इजाफा?

Paytm को लेकर 2023 में काफी बढ़ गई थी शिकायतें, आखिर कैसे हुआ इतना इजाफा?

पेटीएम को लेकर जिस तरह से पिछले साल शिकायतों में इजाफा हुआ वो उसके पहले के सालों के मुकाबले काफी ज्‍यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Paytm को लेकर भले ही आरबीआई ने कार्रवाई इस साल 31 जनवरी को की हो लेकिन ग्राहकों की शिकायतें पिछले साल से ही बढ़ गईं थी. आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले साल 31 मार्च 2023 तक 66751 लोगों ने शिकायत की थी. जबकि पिछले साल से पहले शिकायतों का ये नंबर काफी कम हुआ करता था. ऐसे में सवाल ये पैदा हो रहा है कि पेटीएम की अनियमित्‍ता से लोग काफी पहले ही परेशान होने लगे थे. 

आखिर पिछले साल कितनी शिकायतें आई सामने? 
मीडिया रिपोर्ट की मानें पिछले साल 31 मार्च 2023 तक पेटीएम पेमेंट बैंक की सेवाओं को लेकर 66751 लोगों ने शिकायत दर्ज की थी. जबकि अगर उससे भी पहले 21-22 में शिकायतों के नंबर पर नजर डालें तो वो काफी कम हुआ करती थी. पिछले साल यानी 31 मार्च 2022 तक पेटीएम के खिलाफ लोगों की शिकायत का आंकड़ा देखें तो वो 26692 थी जबकि वित्‍त वर्ष 21 में ये शिकायतें 25988 हुआ करती थी और वित्‍त वर्ष 2020 में ये शिकायतें 14369 हुआ करती थी. 

आखिर किस तरह की हुआ करती थी ये शिकायतें 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये शिकायतें पेटीएम के यूजर जनरेटेड हुआ करती थी. इस तरह की शिकायतों को पेटीएम सामान्‍य तौर पर 5 से 6 दिनों में निपटा दिया करता है. मौजूदा समय में पेटीएम रिजर्व बैंक की कार्रवाई का सामना कर रहा है. इस कार्रवाई में उसके पेटीएम बैंक को बंद कर दिया गया है जबकि उस पर किसी तरह के पेमेंट को लेने की और नए ग्राहक को इनरोल करने की भी रोक लगा दी गई है. पेटीएम के बोर्ड से विजय शेखर ने इस्‍तीफा दे दिया है और अब बोर्ड को फिर से गठित करना पड़ा है. 

15 मार्च तक सेवाएं दे रहा है पेटीएम पेमेंट बैंक 
आरबीआई ने पहले पेटीएम के लिए 29 फरवरी को आखिरी कार्यदिवस तय किया था. लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया. 15 मार्च 2024 के बाद ग्राहक इस बैंक का इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वो अपना बैंक बदल लें. यही नहीं स्‍वयं पेटीएम ने अपने नोडल बैंक को बदल दिया है और उसका नोडल खाता एक्सिस में ट्रांसफर हो चुका है. 

ये भी पढ़ें; शेयर मार्केट से गायब होने वाली है ये कंपनी, कहीं आपने तो नहीं लगाया पैसा?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

18 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.